Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टौणी देवी में सात सौ रोगियों का निशुल्क चेकअप

हड्डी रोग विशेषज्ञ डा राजबहादुर ने भी दी अपनी सेवाएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (सिद्धार्थ)

हमीरपुर , 17 Apr 2017

Last updated on: Apr 17, 2017, 00:00 IST

सर्वकल्याणकारी संस्था के टौणी देवी में आयोजित मेडिकल कैंप में हमीरपुर, मंडी तथा बिलासपुर जिला के सात सौ रोगियों ने निशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ उठाया गया है। इस बार हड्डी रोग विशेषज्ञ डा राजबहादुर सहित ह्दय, मेडिसन, स्त्री रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। कैंप का शुभारंभ आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने किया। कैंप के दौरान एक्सरे तथा विभिन्न टेस्टों की निशुल्क सुविधा सर्वकल्याणकारी संस्था की ओर से की गई थी, निशुल्क कैंप का शुभारंभ  किया गया इस अवसर पर आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि सर्वकल्याणकारी संस्था अब तक 29 मेगा मेडिकल निशुल्क कैंपों का आयोजन कर चुकी है इसमें पीजीआई के विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित मैक्स हास्पीटल, ऑर्थोनोवा अस्पताल ने हमेशा ही संस्था के मेडिकल कैंपों में अपनी सेवाएं देकर सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना रचनात्मक सहयोग दिया है।

उन्होंने कहा कि निर्धन तथा गरीब उपचार करवाने के लिए दिल्ली या पीजीआई चंडीगढ़ तक पहुंचने में असमर्थ होते हैं ऐसे में गरीब परिवारों को उनके घर के समीप ही उपचार तथा रोगों के डायज्नोज की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सर्वकल्याणकारी संस्था प्रतिवर्ष सुजानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में मेगा निशुल्क मेडिकल कैंपों का आयोजन करती है। जिसमें प्रतिवर्ष दो से तीन हजार तक की संख्या में रोगियों को उपचार की सुविधा मिलती है। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वकल्याणकारी संस्था के कार्यक्रम में शिरकत कर समाज सेवा के पुनीत कार्य में अपना अमूल्य योगदान दिया है जिस के लिए हिमाचल की जनता उनकी हमेशा ऋणी रहेगी।रोगियों के मार्गदर्शन के लिए सर्वकल्याणकारी संस्था के करीब बीस प्रतिनिधियों ने अपनी सेवाएं प्रदान की गई इस दौरान संस्था के पदाधिकारी प्रात: नौ बजे से लेेेकर शिविर के समापन उपस्थित रहे। राणा ने कहा कि संस्था गरीब तथा निर्धन रोगियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद भी मुहैया करवाएगी तथा भविष्य में भी इस तरह के कैंप सुजानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे ताकि निर्धन तथा गरीब रोगियों को उपचार की बेहतर सुविधा मिल सके। 

 

Tags: Rajinder Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD