Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

नरेंद्र मोदी के दावों के विपरीत देश की अर्थव्यवस्था मंद : जयराम रमेश

जयराम रमेश
जयराम रमेश
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Apr 2017

Last updated on: Apr 15, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावों के विपरीत देश की अर्थव्यवस्था रुकी हुई है और देश में निवेश नहीं आ रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि 2016-17 में बैंकों की साख में पांच फीसदी की वृद्धि हुई जो बीते 60 वर्षो में सबसे कम रहा, वहीं देश में बिजली उत्पादन में प्लांट लोड फैक्टर 60 फीसदी रहा, जो बीते 15 वर्षो में सबसे कम है।जयराम रमेश ने कहा, "बैंकों की साख में पिछले 60 वर्षो में सबसे कम वृद्धि दर्ज की गई, प्लांट लोड फैक्टर पिछले 15 वर्षो में सबसे कम रहा, बीते वर्षो के दौरान संगठित क्षेत्रों में रोजगार सृजन भी सबसे कम रहा। 

मोदी सरकार के शुरुआत दो वर्षो के दौरान संगठित क्षेत्र में सिर्फ 4.4 लाख नौकारियां सृजित हुईं, जबकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती दो वर्षो में 21 लाख लोगों को नौकरी मिली थी।"उन्होंने कहा, "यह आंकड़े, जो सरकार ने ही जारी किए हैं, प्रधानमंत्री द्वारा बार-बार किए जाने वाले आर्थिक विकास के दावों को झूठा साबित करते हैं। मोदी यह दावा कर सकते हैं कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर सात फीसदी रही, लेकिन अन्य आंकड़े दिखाते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था रुकी हुई है।"जयराम रमेश ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सबसे बड़ा खतरा निवेश में आई कमी से है और देश की आर्थिक समस्याओं का न तो मोदी और न ही उनके वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास कोई जवाब है।

 

Tags: Jairam Ramesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD