Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शैमराक स्कूल मे दो दिवसीय फेकल्टी डिवेल्पमेंट प्रोग्राम का आयोजन

विश्व स्तर पर शिक्षा जगत में हुए नए बदलाव पर हुई चर्चा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 08 Apr 2017

Last updated on: Apr 08, 2017, 00:00 IST

शैमराक सीनियर सैकंडरी स्कूल सेक्टर 69 में दो दिवसीय फैकल्टी डिवेल्पमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान दुनिया भर के विभिन्न देशों में शिक्षा जगत में आ रहे बदलावों बारे चर्चा की गई। इस दौरान विश्व स्तर पर मशहूर शिक्षाविद जानहावी मिलनकेरी और डोरोथी साएकफार्म ने अध्यापकों के साथ स्टेम प्रोग्राम संबंधी जानकारी शेयर की। जानहावी मिलनकेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेम लर्निंग प्रोग्राम विश्व के 112 देशों के स्कूलों द्वारा सफलतापूर्वक अपनाया जा चुका है। स्टेम सेल लर्निंग साईंस, टैक्नोलाजी, इंजीनियरिंग और मैथ का मिला जूला रूप है। जिसमें छात्रों को सीखने में आसानी होती है। इस अवसर पर स्कूल में एक वर्कशाप चलाते हुए छात्रों ने इस मशहूर विधि को सीखा। उन्होंने आगे बताया कि स्टेम लर्निंग प्रोग्राम में कूडा-कबाड से गलाईडर जहाज, पनडुब्बी, हुवरक्राफ्ट, गुब्बारा कार, बायो बैटरी और पैराशूट सहित कई साईंस के चमतकारों का निर्माण किया जा सकता है। इसके साथ ही बच्चों के उम्र की सोच अनुसार इन्हे जोडा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि छोटी उम्र में शिक्षा तमाम उम्र चलती है। इसलिए इस तकनीक से बच्चे खुद कुछ नया करना, मुकाबले की तैयारी होते हुए कुछ नया सीखने के साथ साथ रचनात्मक सोच वाले बनते हैं।

डोरोथी साएकफार्म ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे के पहले 2000 दिन यानि पहले 6 वर्ष में जो दिमाग पूरी तरह विकसित हो जाता है वही तमाम उम्र उसके साथ चलता है। छोटी आयु बच्चे दुनिया को समझने के लिए अपना पूरा ध्यान और जोर लगा देते हैं। इसके साथ ही इस आयु में बच्चे हर चीज को समझने और जाननने की प्रबल इच्छा होती है। इसलिए पहले 6 वर्ष हर वर्ष बच्चे के लिए बेहद जरूरी होती है। उन्होंने पश्चिमी देशों और भारत के प्राईमरी शिक्षा बारे जानकारी देते हुए कहा कि क्योंकि 6 वर्ष तक के बच्चे का दिमाग सुचारू रूप में विकास होना जरूरी है इसलिए अमेरिका सहिम पश्चिमी समाज में किंडर गार्डनन की पढ़ाई की ओर अधिक ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि उन्हें देश में बच्चे के लिए प्री नर्सरी और के जी कक्षा की पढ़ाई बेहद अर्थ रखती है। इसके उल्ट भारत में खास करके उत्तरी भारत में आम तौर पर इन कक्षाओं की पढाई पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता जिसके कारण बच्चे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में अपना सही मुकाम लेने से पिछड जाते हैं। इस अवसर पर उन्हें एक अच्छे माता पिता के गुर भी अभिभावकों के साथ शेयर किए।

 

Tags: Shemrock School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD