Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

भारतीय टीम में किसी भी जमीं पर जीत की क्षमता : सौरव गांगुली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Mar 2017

Last updated on: Mar 31, 2017, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आशा है कि हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम किसी भी जमीं पर जीत हासिल कर सकती है। गांगुली ने कहा कि उन्हें लोकेश राहुल, उमेश यादव और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों के करियर के विकास को देखकर अच्छा लग रहा है। इन खिलाड़ियों ने विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी की है। भारतीय टीम के लिए यह सफर सफलताओं से भरा रहा। भारत ने अब तक खेले गए मैचों में से 10 में जीत हासिल की और एक में हार का सामना किया, वहीं उसके दो मैच ड्रॉ रहे। इस प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया। 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी अपने कॉलम में गांगुली ने लिखा, "भारतीय टीम के पिछले 13 मैच देखे हैं और आशा है कि कोहली और उनकी टीम के भीतर देश में या देश के बाहर किसी भी जमीं पर जीतने की क्षमता है।"गांगुली ने कहा, "कोहली स्वयं को भाग्यशाली समझेंगे, क्योंकि मैंने पहले किसी भी कप्तान का नाम नहीं लिया और उनकी टीम को घरेलू जमीं पर एक सत्र में 13 टेस्ट मैच खेलने का अवसर मिला है। आपको अब भी मैच जीतने हैं। हम सब जानते हैं कि भारत कम से कम आठ और ज्यादा से ज्यादा 10 टेस्ट मैच जीत सकता है।"पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "मैंने इन मैचों के परिणामों से अधिक खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आनंद लिया। राहुल, जडेजा और उमेश जैसे खिलाड़ियों को पूरे आत्मविश्वास के साथ और दो दिग्गजों की भांति खेलते देखा।"

एक बल्लेबाज के तौर पर चेतेश्वर पुजारा की तारीफ करते हुए गांगुली ने कहा, "जिसने निजी तौर पर अच्छा किया वह पुजारा थे। मुझे याद है वह समय जब उन्हें पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट मैच के लिए टीम से हटा दिया गया था। मैंने कहा था कि पुजारा एक खास खिलाड़ी हैं और उन्हें टीम से नहीं हटाया जाना चाहिए था।"गांगुली ने कहा कि इस सत्र में पुजारा के बल्ले ने 1, 316 रन बनाए हैं और अगर टीम विदेशी जमीं पर प्रदर्शन करने जाती है, तो विराट की टीम के लिए पुजारा अहम खिलाड़ी होंगे। धर्मशाला में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच को गांगुली ने खास बताया था। इस बारे में उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया को उसका साथ देने वाली पिच पर हराना कोहली की कप्तानी में एक नया मोड़ लाएगी। 

कोलकाता के बल्लेबाज गांगुली ने कहा, "मैं चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपने घर में दिन का खाना खा रहा था और तब आस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी खेल रही थी। अचानक ही कुछ देर बाद मैंने भारतीय टीम के दो गेंदबाजों उमेश और भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन देखा। जिस प्रकार से मेहमान टीम को कमजोर किया गया, उसे देखकर मैं कोहली के लिए बहुत खुश था।"अनिल कुंबले की कोचिंग पर गांगुली ने कहा, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जब सचिन तेंदुलकर, लक्ष्मण और मेरे सहित तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया था, तो मेरे लिए अनिल की कोचिंग उनके गेंदबाजी जैसी ही निर्णायक थी। वह भारत में और विदेशी जमीं पर भी भारतीय टीम की जीत चाहते हैं।"

 

Tags: Sourav Ganguly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD