Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हवाई यात्रा पर प्रतिबंध को लेकर सुमित्रा महाजन से मिले शिवसेना सांसद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Mar 2017

Last updated on: Mar 30, 2017, 00:00 IST

एयर इंडिया के एक कर्मचारी की चप्पल से पिटाई करने वाले शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ पर उड़ान सेवाओं द्वारा हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर पार्टी के सांसदों ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मुलाकात की। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत उड़ान सेवाओं पर जमकर बरसे और उन पर 'माफिया' तथा 'तानाशाह' होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद तभी माफी मांगेंगे, जब पहले एयर इंडिया माफी मांगेगी। इस बीच, सूत्रों ने कहा कि शिवसेना ने रवींद्र गायकवाड़ से कहा है कि जब तक मुद्दा सुलझ नहीं जाता, वे लोकसभा की कार्यवाही में शामिल न हों।

राउत ने कहा, "एयरलाइन कंपनियां माफिया तथा गुंडों जैसा रवैया अपना रही हैं। उन्हें पहले यह देखना चाहिए कि उनकी पीठ पीछे क्या हो रहा है।"

उन्होंने कहा, "सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जबकि सांसद ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभी तक जांच भी पूरी नहीं हुई है और उन्होंने उन पर (विमान यात्रा पर) प्रतिबंध लगा दिया।"संजय राउत ने कहा, "उनके विमानों में आतंकवादी, भ्रष्ट आदमी, अंडरवर्ल्ड के लोग यात्रा कर सकते हैं, लेकिन एक सांसद-एक आम आदमी यात्रा नहीं कर सकता। यह एयरलाइंस की एक नए तरह की तानाशाही है।"उन्होंने कहा, "अगर यह किसी दबाव के तहत किया जा रहा है, तो यह ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा।"

लोकसभा अध्यक्ष के साथ बैठक के बारे में पूछने पर राउत ने कहा, "हमने अध्यक्ष से कहा कि यही लोकतंत्र है। अगर इसी तरह की तानाशाही चली, तो एक दिन उड़ान सेवाएं प्रधानमंत्री व लोकसभा अध्यक्ष पर भी प्रतिबंध लगा देंगी।"यह पूछे जाने पर कि सरकार एयरलाइंस के साथ नरम रवैया अपना रही है और उनका समर्थन कर रही है, सांसद ने कहा, "अभी मैं कुछ नहीं कहूंगा। मैं समय आने पर ही बोलूंगा।"उन्होंने कहा, "मैं एयरलाइंस के मालिकों के संपर्को का भी खुलासा करूंगा, जिनके बारे में कहा जाता है कि उनके संबंध दुबई, पाकिस्तान से हैं और पैसे कहां जा रहे हैं..सब सामने आएगा।"यह पूछे जाने पर कि क्या रवींद्र गायकवाड़ माफी मांगेंगे, राउत ने कहा, "क्या एयर इंडिया खेद जताएगा? शुरुआत (माफी मांगना) उन्हें करनी चाहिए। बुरे बर्ताव की शुरुआत किसने की थी? इसकी शुरुआत उन्होंने ही की थी। क्या वे आसमान से नीचे उतरेंगे?"

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से लोकसभा सदस्य गायकवाड़ ने बीते सप्ताह एयर इंडिया के 60 वर्षीय ड्यूटी प्रबंधक से दुर्व्यवहार किया और उन्हें कई बार चप्पल से पीटा। पीटने वाली यह बात उन्होंने खुद मीडिया से कही। उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि बिजनेस क्लास का टिकट होने के बावजूद उन्हें इकोनॉमी क्लास में यात्रा करनी पड़ी। दरअसल, विमान में सभी सीटें इकोनॉमी क्लास की ही थीं।एयर इंडिया द्वारा गायकवाड़ की यात्रा पर रोक लगाने के बाद कई निजी एयरलाइंस ने भी उनकी यात्रा पर रोक लगा दी। पुलिस ने सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।शिवसेना ने मुद्दे को लोकसभा में उठाया और सांसद पर एयरलाइंस द्वारा पाबंदी को लेकर लोकसभा में एक विशेषाधिकार प्रस्ताव भी लाया गया है।

 

Tags: Sumitra Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD