Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब एससी कमीशन द्वारा कल्याण विभाग का जाली एससी प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट 15 दिनों में पेश करने के आदेश

कल्याण विभाग को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के फंड शीघ्र जारी करने के निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Mar 2017

Last updated on: Mar 30, 2017, 00:00 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने कल्याण विभाग पंजाब को राज्य भर में अनुसूचित जाति के जाली प्रमाण पत्र बनाने संबधी प्राप्त हुई शिकायतों की समूची रिपोर्ट 15 दिनों में कमीशन के सम्मुख पेश करने के आदेश दिये है।कमीशन की बैठक के पश्चात पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री राजेश बाघा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि एससी कमीशन द्वारा विभिंन विभागों के मुख्यों के साथ एक बैठक की गई। जिसमें अनुसूचित जाति से संबधित अनेकों मामले जोकि विभिंन विभागों से संबधित थे को विचारा गया और उन मामलों को समयबद्ध ढंग से निपटने के लिए निर्देश जारी किये गये है। उन्होने बताया कि कल्याण विभाग पंजाब को राज्य भर में अनुसूचित जाति के जाली प्रमाण पत्र बनाने संबधी प्राप्त हुई शिकायतों की समूची रिपोर्ट  15 दिनों में कमीशन के सम्मुख पेश करने आदेश दिये हे। ताकि दोषियों विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा सके। उन्होने बताया कि पुलिस विभाग को पंजाब में दलितों पर हो रहे अत्याचार की मासिक रिपोर्ट कमीशन को भेजने के निर्देश दिये गये है।

श्री बाघा ने बताया कि कल्याण विभाग को यह भी कहा गया है कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना तहत विभिंन कालेजों में पढ़ रहे अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के छात्रवृति फंडों की बकाया राशि शीघ्र जारी की जाए ताकि संबधित विद्यार्थियों को कोई समस्या पेश ना आये।श्री बाघा ने बताया कि पुलिस विभाग को निर्देश दिये गये है कि अत्याचार निवारण एक्ट(एट्रोसिटी एक्ट) में किये गये संशोधन अनुसार जनतक स्थानों, पुलिस थानों , सरकारी कार्यालयों में अनुसूचित जातियों का विवरण दर्शाते बोर्ड लगाये जाए ताकि अनुसूचित जाति वर्ग के लोग जागरूक हो सके और अपनी समस्याओं संबधी पंजाब एससी कमीशन तक सिफारिश कर सके।इस मौके पर कमीशन के वाईस चेयरमैन श्री राजिन्द्र सिंह गुडडू और पूर्व कृषि मंत्री स. गुरदेव सिंह बादल के निधन पर श्रद्धाजंलि भेंट की गई।इस अवसर पर एडीजीपी क्राईम श्री इकबाल प्रीत सिंह सहोता, संयुक्त निदेशक स्थानीय सरकार विनी भुल्लर, स. मालविन्द्र सिंह जग्गी, निदेशक कल्याण विभाग पंजाब, पंजाब एससी कमीशन के सीनियर वाईस चेयरमैन श्री राज सिंह, डायरैक्टर एससी/बीसी सब प्लान श्री राज बहादुर सिंह, श्रीमती भारती कनेडी, श्री बाबू सिंह पंजावा,श्री ज्ञान चंद दीवाली, श्री प्रभुदयाल रामपुर, श्री राजकुमार हसं, श्री तरसेम सिंह सिआलका, श्री दर्शन सिंह (सभी गैर सरकारी सदस्य )उपस्थित थे।

 

Tags: Rajesh Bagha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD