जम्मू कश्मीर विधानसभा स्पीकर कविन्द्र गुप्ता ने आज युवाओं पर बल देते हुए कहा कि उन्हें सामाजिक रूप से जागरूक होना चाहिए तथा समाज में बढ़ती बुराईयों से लड़ने के लिए कदम उठाने चाहिए। स्पीकर ने यह बात आज गांधीनगर के रेनवो पब्लिक स्कूल रामपुरा में शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरू तथा सुखदेव के योगदान को स्मरण करने हेतु आयोजित समारोह में कही।विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए स्पीकर ने बल देते हुए कहा कि उन्हें मौजूदा सामाजिक स्थिति के बारे में सक्रिय जानकारी होनी चाहिए तथा उन्होंने समाज में मौजूद कई बुराईयों से लड़ने में अपना योगदान देना चाहिए।कविन्द्र गुप्ता ने विद्यार्थियों पर इन स्वतंत्रता सेनानियों के उदाहरणों से सीखने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि यह राश्ट्र कई युवाओं एवं वृद्धों के बलिदानों से बना है तथा हमें उनके योगदानों तथा उनकी कहानियों को कभी नहीं भूलना चाहिए।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। स्पीकर ने विभिन्न प्रदर्षनों में बेहतर प्रदर्षन करने वाले विद्यार्थियों के मध्य पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र भी वितरित किये।इस समारोह में विद्यार्थी, वरिश्ठ राजनीतिज्ञ तथा प्रमुख नागरिक उपस्थित थे। इससे पूर्व कविन्द्र गुप्ता ने बेलीचराना का दौरा कर स्थानीय लोगों से बातचीत की। स्पीकर ने लोगों द्वारा उठाई गई सड़क का विकास, जलापूर्ति आदि समस्याओं तथा मांगों को ध्यानपूर्वक सुना तथा आश्वासन दिया कि उनके जायज मुददों को शीघ्र हल किया जाएगा।