Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

शिवसेना सांसद के खिलाफ स्वत: संज्ञान से कार्रवाई नहीं : सुमित्रा महाजन

सुमित्रा महाजन
सुमित्रा महाजन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Mar 2017

Last updated on: Mar 24, 2017, 00:00 IST

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के खिलाफ एयर इंडिया के एक कर्मचारी पर हमला करने के मामले में वह स्वत: संज्ञान के आधार पर कार्रवाई नहीं कर सकतीं, क्योंकि यह मामला संसद के बाहर का है। लेकिन यदि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत आती है तो वह मामले पर गौर जरूर करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास फिलहाल इस मामले की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। साथ ही जोर देकर कहा कि किसी को भी किसी के साथ दुर्व्यवहार की अनुमति नहीं है।महाजन ने कहा, "किसी को भी किसी के साथ दुर्व्यवहार की इजाजत नहीं है, भले ही वह एक सांसद, एक सामान्य व्यक्ति या कोई अधिकारी हो। एक मां के तौर पर मैं बच्चों को लोगों से दुर्व्यवहार नहीं करने की सीख देती हूं।"यह पूछे जाने पर कि क्या गायकवाड़ के खिलाफ मामले में स्वत: संज्ञान लिया जाएगा, उन्होंने कहा, "मैं स्वत: संज्ञान नहीं ले सकती, क्योंकि घटना संसद के बाहर की है। 

फिलहाल मेरे पास इसकी शिकायत नहीं आई है। मैं पूरे मामले को समझने के बाद ही इस पर कुछ कहूंगी।" गायकवाड़ ने गुरुवार को एयर इंडिया के एक कर्मचारी को '25 बार' चप्पल से मारने की बात स्वीकार की थी।महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से लोकसभा सदस्य गायकवाड़ के खिलाफ गुरुवार को दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई। इनमें से एक मामला शिफ्ट मैनेजर की पिटाई और दूसरा गोवा के लिए निर्धारित विमान की उड़ान में देरी का मामला है।गायकवाड़ का कहना है कि पुणे-नई दिल्ली उड़ान संख्या एआई-852 में बिजनेस क्लास का टिकट होने के बावजूद उन्हें इकोनोमी क्लास में सीट दी गई।वहीं, एयर इंडिया ने कहा है कि वह विमान पुराना था और इसलिए उसमें बिजनेस क्लास ही नहीं था।विमान के नई दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने के बाद शिवसेना सांसद ने विमान से उतरने से इनकार कर दिया। इस दौरान उन्होंने विमानकर्मी के साथ अभद्रता व मारपीट की।

 

Tags: Sumitra Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD