Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

दिल्ली सरकार ने मुफ्त डायग्नोस्टिक जांच की घोषणा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Mar 2017

Last updated on: Mar 02, 2017, 00:00 IST

दिल्ली के निवासियों की डायग्नोस्टिक जांच 21 निजी संस्थानों में भी मुफ्त की जाएगी। बशर्ते उन्हें दिल्ली के सरकारी अस्पतालों द्वारा भेजा गया हो। यह घोषणा गुरुवार को की गई। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक समारोह में कहा कि एक दूसरी योजना भी एक सप्ताह के अंदर लागू की जाएगी, जिसके तहत निजी अस्पतालों में मुफ्त में शल्य चिकित्सा की जा सकेगी।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में मुफ्त डायग्नोस्टिक जांच की सुविधा की घोषणा की गई।आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिसंबर में मुफ्त डायग्नोस्टिक जांच की सुविधा बीते तीन साल से दिल्ली में निवास करने वाले और तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को देने की घोषणा की थी।जैन ने कहा कि अब दोनों शर्तो को खत्म कर दिया गया है।मंत्री ने कहा कि दिल्ली के निवासियों को यदि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों द्वारा निर्दिष्ट किया जाता है तो उनकी डायग्नोस्टिक जांच 21 निजी केंद्रों पर की जाएगी। इन जांचों में एमआरआई व सीटी स्कैन भी शामिल हैं। इन केंद्रों की प्रतिपूर्ति सरकार करेगी।इसी तरह यदि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में शल्य चिकित्सा के एक महीने से ज्यादा इंतजार करना पड़ता है तो राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के तहत पंजीकृत 41 अस्पतालों में शल्य चिकित्सा भी की जा सकेगी। बाद में दिल्ली सरकार इन अस्पतालों की प्रतिपूर्ति करेगी।

 

Tags: Satyendra Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD