Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सीबीआई जांच की मांग का मतलब पर्दा डालना : नीतीश कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 28 Feb 2017

Last updated on: Feb 28, 2017, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की इंटरस्तरीय परीक्षा में प्रश्नपत्र मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की विपक्ष की मांग ठुकराते हुए कहा कि अब सीबीआई जांच की मांग किसी मामले पर पर्दा डालने के लिए की जाती है। उन्होंने कहा कि बिहार के कई मामले सीबीआई को दिए गए हैं, आखिर उसमें पुलिस जांच के आगे सीबीआई की जांच आगे बढ़ पाई क्या? उनका इशारा केंद्र सरकार के पिंजरे में बंद 'तोता' की तरफ था। नीतीश ने आईएएस एसोसिएशन द्वारा बीएसएससी अध्यक्ष सुधीर कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आरोप लगने के बाद इस देश में राष्ट्रपति को छोड़कर सबकी जांच हो सकती है। अधिकारियों को जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। 

बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सात निश्चय को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्ष के भ्रष्टाचार बढ़ने के आरोपों को नकारते हुए कहा, "भ्रष्टाचार पर उनकी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है और प्रश्नपत्र लीक मामले में कार्रवाई हो रही है। इस मामले में गलत करने वाले किसी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। जांच पर भरोसा रखिए।" विपक्ष के प्रश्नपत्र मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को नकारते हुए उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि बिहार के कई मामले सीबीआई को दिए गए हैं, आखिर उसमें पुलिस जांच के आगे सीबीआई की जांच आगे बढ़ पाई क्या? 

आईएएस एसोसिएशन द्वारा ज्ञापन दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ज्ञापन उन्हें अभी तक नहीं मिला है। उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि राजभवन में ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह ज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं आईएएस अधिकारियों के ज्ञापन का इंतजार कर रहा हूं। ज्ञापन का एक-एक शब्द पढ़कर जांच कराएंगे। अभी उन्हें राजभवन से भी उसकी कॉपी नहीं मिली है। ज्ञापन मिलने के बाद उस पर कारवाई की जाएगी, जो देश के लिए नजीर बनेगी।" उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में न किसी को बचाया जाता है और न किसी को फंसाया जाता है।

इस दौरान भाजपा के सदस्यों ने सदन में उनकी बात नहीं सुने जाने का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर गए। इससे पहले विपक्ष ने विधानसभा में मंगलवार को भी बीएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बाद में भाजपा नेता प्रेम कुमार ने सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व निभाते हुए राज्य सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD