Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ओकरेज स्कूल में छात्रों को पंजाब के सभ्याचार और रिती रिवाजों से अवगत करवाया

स्कूल में फार्म हाउस का दृश्य तैयार, आधुनिक शिक्षा के साथ साथ छात्रों को विरासत से जोडना शैक्षिक संस्थाओं की जिम्मेदारी: प्रिंसीपल रमनजीत घुम्मण

ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल में पंजाबी सभ्याचार मेले में आनंद उठाते छात्र।
ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल में पंजाबी सभ्याचार मेले में आनंद उठाते छात्र।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 22 Feb 2017

Last updated on: Feb 22, 2017, 00:00 IST

ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल ने अपने छात्रों को पंजाब के अमीर सभ्याचार, विरासत, रिती रिवाज, रहन सहन और ग्रामीण जीवन की झल्क से अवगत करवाने केे लिए कैंपस में लाइव फार्म हाउस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल की फु टबाल ग्राउंड को एक गांव के दृश्य के रूप में पेश करते हुए उसमें न सिर्फ घर बनाए बल्कि जीवित पालतू जानवर, ताजा फल और सब्जियों के स्टाल, फार्म हाउस के संद, गडा, चरखा, चूल्हा, हल, मधानी और रसोई के बर्तनों सहित एक पुरातन गांव में दिखाई देने वाली लगभग हर वस्तु का प्रबंध किया गया। इसके अलावा छात्रों और अध्यापकों ने भी रंग बिरंगे पंजाबी पहनावे पहन कर गांव का माहौल प्रत्यक्ष बना दिया। जबकि पंजाब का मान गिद्दा और भांगडा भी विभिन्न रूपों में पेश किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा सिखी के इतिहास की बहादुरी का प्रतीक गतका का भी प्रदर्शन किया गया। 

इसके साथ ही सूत के बूटे से लेकर उसके कपड़ा बनाने के पुराने तरीके भी छात्रों को प्रैक्टिकल तरीके से दर्शाए गए। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल रमनजीत घुम्मण ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि छोटे छोटे बच्चे कोरे कागज की तरह होते हैं, ओकरेज स्कूल की यही कोशिश है कि हमारे छात्र न सिर्फ आधुनिक और विश्व स्तरीय शिक्षा हासिल करें बल्कि अपनी विरासत और जड़ों से भी जुडे रहें। इसके अलावा किताबी ज्ञान के साथ साथ हासिल की प्रैक्टिकल जानकारी भी हमेशा के लिए दिमाग में घर कर जाती है। इसी तरह बच्चा अधुनिक्ता से जुडते हुए भी अपने सभ्याचार और इतिहास से जुडा रहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किया गया है। इस मेले की समाप्ति ढोल की थाप पर अध्यापकों और छात्रों द्वारा भांगडा डाल कर की गई।

 

Tags: Oakridge International School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD