Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव निश्चित : शरद पवार

शरद पवार
शरद पवार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Feb 2017

Last updated on: Feb 18, 2017, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा शिवसेना के बीच वर्षो पुराने गठबंधन में खटास के बीच दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच चल रहे वाक युद्ध के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की संभावना जताते हुए शनिवार को जोर दिया कि उनकी पार्टी द्वारा भाजपा-शिवसेना गठबंधन का समर्थन करने का सवाल ही नहीं पैदा होता। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपना फैसला लिखित में देने और उसकी एक प्रति राज्य के राज्यपाल को सौंपने के लिए तैयार है, बशर्ते शिवसेना भाजपा से समर्थन वापस ले।पवार ने कहा, "मैं अपने फैसले को लिखित में देने और उसकी एक प्रति राज्यपाल को देने के लिए तैयार हूं। लेकिन इसके लिए शिवसेना को भी राज्यपाल को एक पत्र लिखना होगा कि उसने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है और उसे उस पत्र को सार्वजनिक करना चाहिए।"शिवसेना पिछले कुछ सप्ताह से भाजपा की राज्य तथा केंद्र में कटु आलोचना करती आ रही है। उसने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार नोटिस पीरियड पर चल रही है, जिससे यह संकेत मिलता है कि 23 फरवरी को निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद वह सरकार से समर्थन वापस ले सकती है।पवार ने हालांकि सरकार को समर्थन जारी रखने के बदले में शिवसेना की उस मांग को खुद का बचाव करने का एक मार्ग बताया, जिसमें उसने किसानों का ऋण माफ करने की बात कही है।अक्टूबर 2014 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद राकांपा ने भाजपा की अल्पमत की सरकार को बाहर से अपना समर्थन दिया था, क्योंकि सरकार में शामिल होने से पहले शिवसेना एक महीने तक विपक्ष में बैठी थी।

पिछले विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला, क्योंकि सभी प्रमुख पार्टियों ने अकेले एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था।नोटबंदी के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए पवार ने कहा कि आठ नवंबर को उठाए गए कदम से अर्थव्यवस्था में न सिर्फ नौकरियों का नुकसान हुआ, बल्कि कृषि तथा ग्रामीण क्षेत्रों को भारी नुकसान हुआ।पवार ने कहा, "नोटबंदी का बिजली करघा (पावरलूम) तथा विनिर्माण विभाग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी 30 फीसदी बढ़ गई। फडणवीस सरकार के प्रदर्शन को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है।"फडणवीस के पारदर्शिता एजेंडे पर सवाल उठाते हुए पवार ने यह जानने की मांग की कि महाराष्ट्र में जारी निकाय चुनाव में भाजपा प्रचार-प्रसार पर इतना पैसा कैसे खर्च कर सका।शिवसेना के मुखपत्र सामना को निकाय चुनाव के दौरान कुछ दिनों तक बंद करने की भाजपा की मांग की ओर इशारा करते हुए पवार ने इसे केंद्र सरकार की तरफ से तानाशाही रवैये का संकेत दिया और इसके प्रति विरोध जताया।पवार ने कहा, "मैं लंबे वक्त तक सत्ता में रहा। यह आश्चर्यजनक है कि कुछ ही समय में सत्ता का गुरूर कैसे उनके सिर पर चढ़कर बोलने लगा और वे एक समाचार पत्र को प्रतिबंधित करने की मांग कैसे कर सकते हैं। यह तानाशाही रवैये का संकेत है।"निकाय चुनाव में राकांपा की जीत की संभावना के बारे में पवार ने कहा कि वह कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि उनकी पार्टी मुंबई में शानदार प्रदर्शन करेगी, क्योंकि यह राज्य स्तर पर मजबूत है।

 

 

Tags: Sharad Pawar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD