Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

एसीएस रजिस्ट्री विकसित करने में हिमाचल पहले स्थान पर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 27 Nov 2013

Last updated on: Nov 27, 2013, 00:00 IST

एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम (एसीएस) रजिस्ट्री सिस्टम के माध्यम से हार्ट अटैक के मामलों का पूर्ण विश्लेषण करने में हिमाचल प्रदेश को उत्तरी भारत में पहला और केरल के बाद देश का दूसरा राज्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। प्रदेश में यह ऑनलाईन सिस्टम इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल शिमला के कार्डियोलॉजी विभाग के एचपी मल्टी सेंटर एसीएस रजिस्ट्री द्वारा विकसित किया गया है। इस सिस्टम द्वारा हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में 22 सरकारी अस्पतालों और 6 निजी अस्पतालों के माध्यम से प्राप्त हार्ट अटैक के विभिन्न मामलों की जानकारी का विस्तृत डाटा तैयार किया जा रहा है।कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं एचपी मल्टी सेंटर एसीएस रजिस्ट्री के प्रधान जांचकर्ता डॉ. पी.सी. नेगी ने बताया कि इन 28 अस्पतालों में जब भी हार्ट अटैक से ग्रसित मरीज उपचार के लिए आता है, तो उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी आईजीएमसी स्थित एसीएस रजिस्ट्री को ऑनलाईन भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि विश्लेषण के लिए मरीज के लिंग, आयु, आदतों, क्षेत्र विशेष, तम्बाकू व शराब के सेवन सहित कई अन्य जानकारी ली जाती है। इस डाटा से क्षेत्र विशेष में हार्ट अटैक कारणों का पता लगाने के साथ-साथ मरीज की देखभाल में गुणात्मक सुधार लाने में मदद मिलेगी। इससे ऐसे क्षेत्रों, जहां इनकी संख्या अधिक है, का भी पता चल सकेगा। 

एसीएस रजिस्ट्री के माध्यम से अस्पतालों में तैनात पैरामेडिकल स्टाफ हार्ट अटैक के लक्षणों का पता लगाकर और प्रभावी तरीके से त्वरित चिकित्सा सुनिश्चित बनाने में कार्य कर सकेंगे।डॉ. नेगी ने कहा कि हार्ट अटैक के बाद मरीज को प्रथम छह घंटों में उपचार मुहैया करवाना अत्यन्त आवश्यक होता है। एसीएस रजिस्ट्र के माध्यम से प्राप्त डाटा से यह जानने में भी मदद मिलेगी कि किन क्षेत्रों में मरीजों को हार्ट अटैक होने के छह घंटे के बाद प्रथम उपचार के लिए अस्पताल में लाया जा रहा है और वहां किन सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है।उन्होंने उम्मीद जताई कि यह तकनीक निश्चित तौर पर हार्ट अटैक के मामलों के विश्लेषण और मरीजों के उपचार के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD