Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

ट्रंप अच्छे श्रोता, स्पष्टवक्ता : शिंजे आबे

शिंजे आबे
शिंजे आबे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 14 Feb 2017

Last updated on: Feb 14, 2017, 00:00 IST

जापान के प्रधानमंत्री शिंजे आबे का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक 'अच्छे श्रोता' होने के साथ ही 'मित्रवत और खुले विचारों' वाले हैं। मीडिया ने यह जानकारी दी है। आबे ने सोमवार को सार्वजनिक प्रसारक, एनएचके को दिए साक्षात्कार में कहा, "आश्चर्यजनक रूप से ट्रंप एक अच्छे श्रोता हैं, हालांकि यह लग सकता है कि वह ऐसा नहीं हैं। वह बेहद खुले विचारों वाले हैं। लेकिन वह अपने अभियान के दौरान किए गए संकल्पों के प्रति बचनबद्ध हैं।"साक्षात्कार के दौरान आबे ने बैठक के बारे में कहा कि सप्ताह के अंत में उन्होंने ट्रंप के साथ बैठक में सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की, जैसे पूर्वी चीन सागर में विवादित सेंकाकू द्वीप पर वाशिंगटन का रुख, टोक्यो और बीजिंग के बीच संघर्ष और विवाद के मुद्दे।ट्रंप ने पहले कहा था कि जापान में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति बनाए रखने के लिए टोक्यो को अधिक भुगतान करना चाहिए।लेकिन आबे ने कहा कि बैठक में उन्होंने इस मुद्दे पर कोई बात नहीं की।प्रधानमंत्री ने कहा, "रक्षामंत्री मैटिस ने जापान की यात्रा के दौरान कहा था कि जापान और अमेरिका लागत बंटवारा मॉडल को अपनाकर दूसरे राष्ट्रों के लिए उदाहरण बन सकते हैं। मुझे लगता है कि इस मुद्दे का निपटारा किया जाना चाहिए। मैंने सोचा कि बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप इस बात का उल्लेख करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 

बल्कि उन्होंने अमेरिकी मरीन कॉर्प्स को जापान में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए जापान को धन्यवाद दिया।"उन्होंने रविवार को उत्तर कोरिया द्वारा किए गए मिसाइल परीक्षण पर चर्चा की। आबे अभी भी फ्लोरिडा रिसॉर्ट में ट्रंप के साथ हैं।आबे ने कहा, "राष्ट्रपति (बराक) ओबामा द्वारा उत्तर कोरिया के खिलाफ सैन्य बल के प्रयोग के बारे में सतर्क किया गया था। मेरा मानना है कि ट्रंप प्रशासन का लक्ष्य रुख की समीक्षा करना और राजनयिक समाधान की तलाश करना है।"प्रधानमंत्री का मानना है कि ट्रंप प्रशासन चीन और रूस के साथ भी अपने रिश्तों में सुधार चाहता है।उन्होंने कहा, "मुझे लगता है अमेरिकी सरकार चीन के खिलाफ अपनी विदेश नीति विकसित करने की प्रक्रिया में है। हमारे शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रपति ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से एक घंटे बात की थी। यह समय मेरे लिए अच्छा था। ट्रंप और मैंने चीन से निपटने के लिए विचार-विमर्श किया।"आबे ने कहा, "मैंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका और रूस के बीच बातचीत सीरिया, मध्य पूर्व, ईरान और यूक्रेन के मुद्दों को हल करने के लिए आवश्यक है।"आबे ने कहा, "अमेरिका और रूस के बीच बातचीच की योजना बन रही है।"

 

Tags: Shinzo Abe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD