Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भारत को फार्मेसी केंद्र के रूप में पेश करने की जरूरत : अनंत कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 11 Feb 2017

Last updated on: Feb 11, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने शनिवार को भारत फार्मा एवं भारत मेडिकल उपकरण अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया और इस सम्मेलन को 'फार्मा एवं मेडिकल उपकरणों का कुंभ' बताया। उन्होंने वहां उपस्थित हितधारकों से भारत को 'दुनिया के फार्मेसी के रूप में' प्रस्तुत करने की अपील की। विजन-'जिम्मेदार स्वास्थ्य के लिए' के साथ इस तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा उद्योग चैंबर फिक्की के सहयोग से 11 से 13 फरवरी तक किया जा रहा है।मंत्री ने उद्योग को 15 प्रतिशत से अधिक की संयोजित वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) अर्जित करने पर बधाई दी और विश्वास जताया कि यह क्षेत्र वर्तमान 32 अरब डॉलर से बढ़कर 2020 तक 55 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।

मंत्री ने कहा कि भारत की विश्व जनेरिक दवा आपूर्ति श्रृंखला में लगभग 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और यह वैश्विक रूप से 250 से अधिक देशों को निर्यात करता है। उन्होंने बताया कि भारतीय फार्मा उद्योग वैश्विक टीकों का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा उपलब्ध कराता है।कुमार ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय फार्मा क्षेत्र ने लगभग 14 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त किया है और देशभर में 25 लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार का सृजन किया है।उन्होंने कहा, "सूचना प्रौद्योगिकी और कुशल श्रमबल का केंद्र होने के कारण बेंगलुरू एक फार्मा और मेड टेक जोन स्थापित किए जाने के लिए एक आदर्श स्थान साबित होगा और मंत्रालय इसकी शीघ्र स्थापना के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करेगा।"

कुमार ने फार्मास्यूटिकल विभाग को एक स्वतंत्र मंत्रालय के रूप में बनाने के लिए सरकार में सर्वोच्च स्तर पर किए जा रहे विचार-विमर्शो के बारे में भी जिक्र किया।कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य के फार्मा उद्योग में 264 विनिर्माण इकाइयां हैं, जिनमें लघु- मझोली, बड़ी, सार्वजनिक क्षेत्र एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हैं।केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख लाल मंडाविया ने इस अवसर पर कहा, "आंध्र प्रदेश में हाल में फार्मा एवं मेड टेक जोन को दी गई मंजूरी से वहां घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय फार्मा कंपनियों से निवेश के लिए 30 से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों के विनिर्माण लागत में वैश्विक मूल्यों की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत की कमी आने की संभावना है।"

 

Tags: Ananth Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD