Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

पार्टी विधायकों से मिलने रिजॉर्ट पहुंचीं वी. के. शशिकला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 11 Feb 2017

Last updated on: Feb 11, 2017, 00:00 IST

तमिलनाडु में चल रहे राजनीतिक अस्थिरता और सरकार बनाने के लिए राज्यपाल द्वारा आमंत्रित न किए जाने की अटकलों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम की महासचिव वी. के. शशिकला शनिवार को समुद्रतट पर स्थित एक रिजॉर्ट में इकट्ठा हुए पार्टी विधायकों से मिलने पहुंचीं। पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के आवास से निकलकर शशिकला सीधे रिजॉर्ट गईं और पार्टी विधायकों से मुलाकात की।सत्तारूढ़ अन्ना द्रमुक के कई विधायकों को पिछले कई दिनों से इसी रिजॉर्ट में रखा गया है।शशिकला ने शनिवार को ही इससे पहले राज्यपाल सी. विद्यासागर राव से अपने समर्थक विधायकों के साथ मिलने का समय मांगा है।शशिकला ने राव को लिखी चिट्ठी में कहा है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम पद से इस्तीफा दे चुके हैं, जिसे एक सप्ताह पहले ही राज्यपाल से मंजूरी भी मिल चुकी है।

शशिकला ने चिट्ठी की प्रतियां मीडिया को भी मुहैया कराई हैं, जिसमें कहा गया है, "..वक्त की जरूरत को देखते हुए मैं सरकार गठित करने के उद्देश्य से अपने समर्थक विधायकों के साथ आपसे (राज्यपाल) मिलने का समय चाहती हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि राज्यपाल महोदय संविधान की संप्रभुता, लोकतंत्र और राज्य हित को ध्यान में रखकर इस पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।"राज्यपाल इससे पहले कह चुके हैं कि वह राज्य में पनपी स्थिति को देखते हुए अगला कदम उठाने से पहले भरपूर विचार करेंगे।जयललिता के निधन के बाद दोबारा मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने वाले पन्नीरसेल्वम ने बीते रविवार को पार्टी की बैठक में पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे जयललिता की बेहद करीबी रहीं शशिकला के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया था।लेकिन दो दिन बाद ही मंगलवार को पन्नीरसेल्वम ने बगावती तेवर अपनाते हुए कहा कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। पन्नीरसेल्वम और शशिकला अब बहुमत साबित कर सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

 

Tags: Sasikala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD