Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अनंत कुमार ने 1000 प्रधानमंत्री भारतीय जनौषधि (पीएमबीजेके) केंद्रों की शुरूआत पर परिचय - कार्यक्रम का उद्घाटन किया

पीएमबीजेके खोलते समय ओथेंटिसिटी, एवेलेबलिटी, अफोर्डेबलिटी यानी 3ए पर जोर देना होगा : अनंत कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Feb 2017

Last updated on: Feb 10, 2017, 00:00 IST

रसायन एवं उर्वरक तथा संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने आज यहां देशभर में प्रधानमंत्री भारतीय जनौषधि (पीएमबीजेके) केंद्रों की शुरूआत पर राष्ट्रीय युवा सहकारिता समाज (एनवाईसीएस) के जिला संयोजकों के लिए परिचय - कार्यक्रम का उद्घाटन किया और उसकी अध्यक्षता की। इस कार्यशाला का लक्ष्य युवाओं को शिक्षित और लामबंद करना था ताकी वे मार्च, 2017 तक 3 हजार पीएमबीजेके खोले जाने के प्रयासों में योगदान करें।उल्लेखनीय है कि देश में एक हजार पीएमबीजेके स्थापित करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय फार्मा ब्यूरो (बीपीपीआई) और एनवाईसीएस के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह कार्यशाला इसी मकसद से आयोजित की गई थी ताकि प्रधानमंत्री भारतीय जनौषधि परियोजना के विवरण पर चर्चा हो। इस आयोजन में देशभर के 24 राज्यों और 106 जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर श्री अनंत कुमार ने कहा कि देश में ज्यादा से ज्यादा पीएमबीजेके खोले जाने चाहिए, जिनका आधार 3ए यानी ओथेंटिसिटी, एवेलेबलिटी, अफोर्डेबलिटी हो। उन्होंने बीपीपीआई और एनवाईसीएस के प्रयासों की भी सराहना की। भारत में केवल 40 प्रतिशत आबादी को ब्रेंडेड दवायें मिल पाती है, जबकि 60 प्रतिशत लोग गरीबी और अऩ्य कारणों से दवाओँ से वंचित रहे जाते हैं। पीएमबीजेके के अंतर्गत सभी लोगों को सस्ती दरों पर दवायें उपलब्ध कराई जाएंगी।      इस अवसर पर मंत्रालय के अधिकारी, विभिन्न जिलों से आये लगभग 170 प्रतिनिधि, बीबीपीआई अधिकारी, चिकित्सा और फार्मा संघ के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं के प्रतिनिधि, चिकित्सा और फार्मा के क्षेत्र के उद्यमी उपस्थित थे।

 

Tags: Ananth Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD