शैमराक स्कूल के छात्रों का गुरमत मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन
27 स्कूलों के 300 छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीता 5100 का इनाम
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 08 Feb 2017
Last updated on: Feb 08, 2017, 00:00 IST
शैमराक सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सेक्टर 69 के छात्रों ने गुरुद्वारा साहिबजादा अजीत सिंह, फेज 6 में आयोजित गुरमत मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगभग हर मुकाबले में पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। काबिलेजिक्र है कि गत दिनों गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश उत्सव को समर्पित इस मुकाबले में ट्राईसिटी सहित मोहाली के 27 स्कूलों के लगभग 300 छात्रों ने भाग लिया था। इस दौरान छात्रों को गुरुबानी कंठ, कीर्तन, लैक्चर, कविश्री, कविता उच्चारण, वार्तालाप, प्रश्न उत्तर सहित कई मुकाबलों का आयोजन किया गया था। जिनमें शैमराक स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5100 रुपए का नक्द इनाम हासिल किया।
शैमराक स्कूल के डायरेक्टर एजुकेशन एयर कमांडर (रिटा) एस के शर्मा ने विजयी छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि छात्रों को समय का साथी बनाते हुए अत्याधुनिक शिक्षा देना बहुत जरूरी है परंतु इसके साथ साथ उनहें सभ्याचार और भातरीय परंपराओं से जोडऩा भी जरूरी है। क्येांकि धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं, इसलिए छात्रों के भीतर धार्मिक भावना होना भी बेहद जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शैमराक स्कूल में विश्व स्तरीय शिक्षा के साथ साथ बच्चों को उनकी जड़ों से भी जोड़ कर रखा जाता है। जिसकी मिसाल बच्चों द्वारा हासिल की यह विजय है। जबकि इस जीत से मैनेजमेंट का प्रयास को और भी बल मिलता है।