Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जरनैल सिंह ने सुखबीर बादल द्वारा 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ितों को आतंकवादी बुलाए जाने का खुलासा किया

मीडिया को सुखबीर द्वारा दिखाई गई फ़ोटोज़ लंदन में 1984 के नरसंहार के पीड़ितों की स्मरण दिवस बैठक की हैं

जरनैल सिंह
जरनैल सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंबी , 01 Feb 2017

Last updated on: Feb 01, 2017, 00:00 IST

आप पार्टी के वरिष्ठ नेता और लंबी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार जरनैल सिंह आज उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर उनके ऊपर झूठा कलंक लगाने के लिए और लंदन में 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ितों के स्मरण दिवस बैठक की तस्वीरें दिखा कर उन्हें अलगाववादी आंदोलन के साथ जोड़ने के लिए जमकर बरसे।एक बयान में जरनैल सिंह ने कहा कि सुखबीर बादल पूरे सिख समुदाय के लोगों को आतंकवादी कहकर उनका अपमान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल सीधे अपवित्रीकरण घटनाओं और मौर मंडी विस्फोट में शामिल थे और उसे आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद एक अनुकरणीय सजा मिलेगी।आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि ट्राफलगर स्क्वायर लंदन में हर साल आयोजित स्मरण दिवस बैठक में 2011 में उन्होंने आठ मिनट का भाषण दिया था जिसमें उन्होंने दृढ़ता से सिखों के नरसंहार में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर की भूमिका की आलोचना की थी।उन्होंने सुखबीर बादल से पीटीसी चैनल पर लंदन में आयोजित बैठक के उनके पूरे भाषण को दिखाने की हिम्मत करने के लिए कहा है क्योंकि बादल उस भाषण के चित्रों को प्रदर्शित कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सुखबीर और उसके पिता प्रकाश सिंह बादल कांग्रेस नेताओं की आलोचना से परेशान हो गए थे। जरनैल सिंह ने कहा है कि उन्होंने 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ितों के कल्याण के लिए काम किया था जिन्हें संबंधित कांग्रेस और भाजपा केंद्र सरकार द्वारा न्याय से वंचित रखा गया था। जरनैल सिंह ने कहा कि सुखबीर बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह एक ही भाषा बोल रहे थे और दोनों 1984 के सिख नरसंहार में शामिल कांग्रेस नेताओं का बचाव कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर ने खुले तौर पर टाइटलर और सज्जन कुमार का बचाव किया था और सुखबीर उन्हें समर्थन प्रदान कर रहा है। उनकी दोस्ती अब खुले तौर पर सामने है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार ने 1984 नरसंहार शिकार लोगों का समर्थन कभी नहीं किया था जिसका घाव अभी भी भरा नहीं है।उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने हमेशा स्वयं के हितों को देखा है और पंजाब को नशा और अपराधियों और माफियाओं की मंडी बना दिया है।उन्होंने कहा कि बादल 4 फरवरी को अपने भाग्य से मिलेंगे।

 

Tags: Jarnail Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD