Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

अर्नब का 'रिपब्लिक' कानून के विपरीत : सुब्रमण्यम स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी
सुब्रमण्यम स्वामी
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jan 2017

Last updated on: Jan 25, 2017, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने टेलीविजन पत्रकार अर्नब गोस्वामी द्वारा अपनी नई परियोजना के लिए 'रिपब्लिक' शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। अर्नब अपना नया टीवी चैनल शुरू करने जा रहे हैं, जिसका नाम फिलहाल तय नहीं है। अर्नब ने दिसंबर 2016 में अपना नया चैनल 'रिपब्लिक' के नाम से शुरू करने की घोषणा की थी।स्वामी ने इस संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को एक पत्र लिखकर कहा है कि 'रिपब्लिक' नाम से प्रसारण के लिए एक नए समाचार चैनल को लाइसेंस देना कानून के विपरीत और प्रतीकों एवं नामों के (अनुचित इस्तेमाल रोकथाम) अधिनियम, 1950 का सीधा उल्लंघन होगा।
उन्होंने पत्र को अपने ट्विटर पृष्ठ पर भी पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है, "खास नामों व प्रतीकों का पेशेवर व व्यावसायिक इस्तेमाल इस कानून के तहत निषिद्ध है। कानून की अनुसूची छह 'रिपब्लिक' शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाती है।"स्वामी ने मंत्रालय से इस मामले में दखल देने को कहा है।मंत्रालय में अधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए एक अवर सचिव स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।


 

Tags: Subramanian Swamy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD