Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह की ओर से चुनाव मनौरथ पत्र का विस्तार करने का दिखावा गुमराह करने वाला और अर्थहीन - गुरप्रीत सिंह

अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस की ओर से मिल कर पंजाब में चलाया जा रहा है ट्रांसपोर्ट माफिया

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगड़ , 22 Jan 2017

Last updated on: Jan 22, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान कैप्टन अमरिन्दर सिंह की ओर से कांग्रेस के चुनाव मनौरथ पत्र में किए विस्तार को सिर्फ दिखावा करार दिया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की ओर से चण्डीगढ़ की तर्ज पर पैट्रोल और एलपीजी की कीमतें कम करने और बिजली की दरें 10 प्रतिश्त घटाने का ऐलान गुमराह करने वाला और अर्थहीन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस तरह वोटें हासिल नहीं होने वाली।वड़ैच ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद पेट्रोल, एलपीजी और अन्य वस्तुओं की कीमतें पूरे देश में अपने आप बराबर हो जाएंगी और कैप्टन अमरिन्दर सिंह लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपने पांच साल के कार्यकाल में यह कह कर किसानों को मुफ्त बिजली की सुविधा को वापिस ले लिया था और दूसरे वर्गों को मिलने वाली बिजली की दरों में विस्तार कर दिया था कि उनको पिछली अकाली-भाजपा सरकार से खाली खजाना मिला था।
वड़ैच ने कहा कि बादल परिवार की ओर से प्राईवेट कंपनियों से बिजली खरीदने के बड़े घोटाले पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने क्यों चूपी धारी हुई है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल की ओर से पीएसपीसीएल को प्राईवेट थर्मल प्लांटों से महंगी दरों पर लोगों के पैसों से बिजली खरीदने के लिए अयोग समझौतों पर दस्तखत करने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि प्राईवेट प्लांटों को फायदा देने के लिए बादलों ने सरकारी थर्मल प्लांटों को बंद कर दिया। आप नेता ने कहा कि चुनाव मनौरथ पत्र को बनाते समय कांग्रेस की ओर से पूर्व फौजियों, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भलाई को अनदेखा किया गया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह की आंख उस समय खुली, जब सैनिकों की तरफ से 4 फरवरी को चुनाव में कांग्रेस और अकाली दल को समर्थन न देने का फैसला लिया।
वड़ैच ने कहा कि कई कांग्रेसी नेताओं की ओर से ट्रांसपोर्ट माफिया चलाया जा रहा है और कैप्टन अमरिन्दर सिंह से किराए कम करने की उम्मीद मूर्खता होगी। उन्होंने कहा कि सूबे में कांग्रेस, अकालियों और भाजपा की तरफ से मिल कर ट्रांसपोर्ट माफिया चलाया जा रहा है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह अपनी ओर से पिछले 10 सालों में ट्रांसपोर्ट माफिया के खिलाफ दिया गया एक भी ब्यान नहीं दिखा सकते। वड़ैच ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह और प्रकाश सिंह बादल एक दूसरे से मिले हुए हैं और उनकी तरफ से एक-दूसरे के व्यापारिक हितों को लोग कल्याण से दूर रखा जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल ने बारी-बारी लोगों को लूटने के लिए सहमति बनाई हुई है। वड़ैच ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह और बादल ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से दूर रखने के लिए हाथ मिलाया हुआ है।


 

Tags: Gurpreet Ghughi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD