Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

रोजगार, लघु उद्यम, ग्रामीण मांग पर नोटबंदी का नकारात्मक असर : एसोचैम

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jan 2017

Last updated on: Jan 22, 2017, 00:00 IST

उद्योग मंडल, एसोचैम ने रविवार को कहा कि नोटबंदी का लघु और मध्यम उद्यमों, ग्रामीण खपत और रोजगार सृजन पर नकारात्मक असर होगा, जबकि दीर्घ अवधि में बड़े संगठित क्षेत्रों को इसका लाभ मिलेगा। एसोचैम ने एक विज्ञप्ति में कहा, "तत्काल प्रभाव में बड़े नोटों के विमुद्रीकरण का लघु और मध्यम उद्योगों, ग्रामीण खपत और रोजगार सृजन पर नकारात्मक असर होगा, जबकि कॉरपोरेट भारत के बड़े संगठित क्षेत्रों को दीर्घ अवधि में इसका लाभ मिलेगा।
एसोचैम-बिजकॉन के नवीनतम सर्वेक्षण में यह पाया गया है।"एसोचैम ने कहा, "सर्वे में शामिल 81.5 प्रतिशत प्रतिभागियों ने माना कि लघु और मध्यम उद्यमों पर इसका नकारात्मक असर होगा और एक अतिरिक्त तिमाही तक इसका असर रहेगा। वहीं, इतनी ही संख्या में प्रतिभागियों ने कहा कि बड़े उद्योगों पर नोटबंदी का सकारात्मक प्रभाव होगा।"सर्वेक्षण में जहां यह बात सामने आई है कि दीर्घ अवधि में नोटबंदी का बेहतर असर होगा, वहीं इसमें एक और विरोधाभास सामने आया है। इसके अनुसार "प्रतिभागियों में से 66 प्रतिशत से अधिक ने कहा कि नोटबंदी का निवेश पर नकारात्मक असर होगा और इसके कारण उपभोक्ता मांग कम होगी, खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में।"एसोचैम के मुताबिक, "कुल मिलाकर बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने माना कि इसके असर के कारण वर्तमान वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में बिक्री में भारी मात्रा में गिरावट आएगी।"
बिजकॉन सर्वे के 92 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि नोटबंदी का मुद्रास्फीति पर सकारात्मक असर होगा।एसोचैम के महासचिव डी.एस. रावत ने कहा, "अर्थव्यवस्था जब प्रवाह की स्थिति में होती है, तब वास्तविक स्थिति का पता लगाना एक चुनौती होती है। हालांकि हमारा सर्वेक्षण एक स्तर तक तनाव की ओर इशारा करता है, लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि नोटबंदी का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव अच्छा रहा या बुरा।"
उन्होंने कहा, "वर्तमान में कुछ क्षेत्रों पर इसका प्रभाव नजर आ रहा है, जबकि अन्य इससे बचे हुए हैं।"नोटबंदी के क्षेत्रीय प्रभाव के मुद्दे पर सर्वे में पाया गया है कि कृषि, सीमेंट, उर्वरक, वाहन, टेक्सटाइल और खुदरा क्षेत्रों में इसका प्रभाव नकारात्मक रहेगा, जबकि ऊर्जा, तेल एवं गैस, औषधि, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और बुनियादी ढांचे पर इसका सकारात्मक असर रहेगा।





 

Tags: Assocham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD