Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कार्यकर्ताओं के सम्मान की अनदेखी नहीं की जा सकती : राज बब्बर

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 20 Jan 2017

Last updated on: Jan 20, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंध को लेकर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान की अनदेखी कर यूपी में सपा से गठबंधन नहीं होगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज बब्बर ने कहा, "हर पार्टी को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने का अधिकार है। मैं भी फॉर्म बी पर साइन करने ही आया हूं।" उन्होंने सपा के साथ गठबंधन के बारे में जानकारी होने से इनकार किया।समाजवादी पार्टी ने अपने 191 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीती कई सीटों पर भी सपा ने प्रत्याशी उतार दिए हैं। इस सूची से राजनीतिक हलकों में कांग्रेस और सपा के गठबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस समान विचारधारा के छोटे दलों जैसे पीस पार्टी और रालोद को भी तरजीह दिए जाने की पक्षधर है।सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा के इस बयान पर कि कांग्रेस केवल 54 सीटों की ही हकदार है, राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस जनता के प्यार की हकदार है।




 

Tags: Raj Babbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD