Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बादल और कैप्टन की ‘सेटिंग’ को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब - अरविन्द केजरीवाल

बादल के गुंडाराज को खत्म करने के लिए लोगों ने कसी कमर - जरनैल सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लम्बी , 20 Jan 2017

Last updated on: Jan 20, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लम्बी हलके में पार्टी उम्मीदवार जरनैल सिंह के हक में एक के बाद एक 5 चुनाव रैलियों को संबोधन करते कहा कि मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपनी हार को देखते कैप्टन अमरिन्दर सिंह को एक विशेष ‘सेटिंग ’ करके लम्बी से चुनाव लडने के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में कैप्टन अमरिन्दर सिंह लम्बी में बादल को हराने नहीं बल्कि जिताने के लिए आए हैं। केजरीवाल ने कहा कि यदि कैप्टन अमरिन्दर सिंह सही मायने में बादल को चुनौती देना चाहते थे तो वह एक ही स्थान से चुनाव लड़ते। उन्होंने कहा कि बादलों और कैप्टन ने मिल कर पंजाब को एक प्राईवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया है और दोनो पार्टियां बारी-बारी राज करके पंजाब और पंजाबियों की लूट करने में लगी हुई हैं।

गांव सरावां बोदला में भारी इक्कट्ठ को संबोधन करते केजरीवाल ने कहा कि जलालाबाद से सुखबीर सिंह बादल की जमानत ज़ब्त होनी तय है। इसी कारण अपने आप को पंजाब का हितैषी कहलवाने वाले और यह अखौती नेता बौखलाहट में हैं। लोग इन दोनों पार्टियों पर विश्वास न करें और इनके गुमराह करने वाले प्रचार से सुचेत रहें।केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के किसानों का न केवल कर्ज माफ किया जाएगा बल्कि सरकार बनने के 3 साल बाद किसानों के फसलों का पूरा मूल्य दिलाने के लिए डा.स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करवाया जाएगा। विधवा, बुजुर्गों और अंगहीनों को 2500 रुपए पैंशन दी जाएगी। पंजाब के 25 लाख नौजवानों को नौकरियां दी जाएंगी, बड़े स्तर पर उद्योग स्थापित किये जाएंगे जिससे पंजाब की आर्थिकता को समर्थन मिलने के साथ-साथ नौजवानों को रोजगार भी मिल सके। इन औद्योगिक इकाईयों में 80 प्रतिशत नौकरियां पंजाबियों को दी जाएंगी। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब के लोगों को देश में सब से सस्ती बिजली दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में 11 मार्च को चुनावों के नतीजे आ जाएंगे, 20 मार्च को सरकार का गठन होगा और आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 15 अप्रैल तक बिक्रम सिंह मजीठिया और अन्य नशा तस्करों को जेल में फेंका जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले की पूरी जांच करवा कर इसके दोषियों को ग्रिफतार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के साथ किये गए सभी वायदे वह खुद पूरे करवाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार में पंजाब का मुख्य मंत्री भले कोई भी हो परंतु सभी वायदे पूरे करवाने की जिम्मेदारी उनकी है। केजरीवाल ने बादलों के गड़ में गांव सरावां बोदला, बुर्ज सिद्धवां, लम्बी, किलियांवाली, फूल्लूखेड़ा आदि में भारी चुनाव रैलियों को संबोधन किया।इन चुनाव रैलियों को संबोधन करते लम्बी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों को एक इमानदार और भ्रष्टाचार रहित शासन देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार आने पर बादलों के गुंडाराज को समाप्त किया जाएगा और बादलों के गुंडा टोलों के सरदार दियाल सिंह कोलियांवाली, तेजिन्दर सिंह मिड्डूखेड़ा और अन्यों को जेलों में फेंका जायेगा। उन्होंने कहा कि अब लोगों ने बादलों के गुंडाराज के खिलाफ कमर कस ली है और लोग इन अहंकारी हुई राजनैतिक पार्टियों से पीछा छुडवाने के लिए तैयार है।इस मौके पर आप नेता नरिन्दर सिंह नाटी सरपंच, सीनियर नेता दलबीर सिंह ढिल्लों, स्टार कम्पैनर सुखविन्दर सिंह सुखी, नवजोत कौर लम्बी, बठिंडा जोन के आब्जर्वर डा.विजे सिंगला के इलावा अन्य पार्टी नेता उपस्थित थे। 

 

Tags: Arvind Kejriwal , Jarnail Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD