Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

नरेंद्र मोदी, आरएसएस ने देश की संस्थाओं को कमजोर किया : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jan 2017

Last updated on: Jan 11, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर राजग के ढाई साल के शासन में देश की 'हर संस्था को दुर्बल' करने को लेकर निशाना साधा। राहुल ने कांग्रेस के जन वेदना सम्मेलन में कहा, "कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में संस्थाओं, न्यायपालिका, आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) और प्रेस, सभी का सम्मान किया है।"राहुल ने कहा, "लेकिन, नरेंद्र मोदी सरकार और आरएसएस के तहत भाजपा ने पिछले ढाई सालों में आरबीआई, न्यायपालिका, निर्वाचन आयोग समेत हर संस्था को कमजोर किया है, जिन्हें हमने खड़ा किया था।"उन्होंने कहा, "उन्होंने (आरएसएस और मोदी) ने ढाई सालों में इस सब कुछ को उलट दिया।"

राहुल ने कहा, "अब देश का संचालन केवल दो लोग, नरेंद्र मोदी और (आरएसएस प्रमुख) मोहन भागवत ही करते हैं।"राहुल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "और जब लोग उनसे सवाल करते हैं, तो वे कहते हैं, तुम कौन हो?"राहुल ने कहा, "हम देश को बताना चाहते हैं कि हम देश की संस्थाओं को बचाएंगे।"राहुल ने कहा कि केवल कांग्रेस ही देश की 'आवाज को बचाएगी।'कांग्रेस की योजनाओं की मोदी द्वारा निंदा पर बरसते हुए राहुल ने कहा, "प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ नष्ट कर दी है। प्रधानमंत्री से पूछा जाना चाहिए कि मनरेगा में अब अचानक इतनी बढ़ोतरी क्यों हुई है, जिसकी पहले वह आलोचना करते रहे हैं।"राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका की भी प्रशंसा की।उन्होंने कहा, "कांग्रेस के लोगों ने देश के लिए अपना पसीना और खून दिया है। मैं भाजपा और उनके सहयोगियों से पूछना चाहता हूं कि क्या उनकी पार्टियों में से भी किसी ने यह किया है?"

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD