Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

शाम लाल चौधरी, गुलाम नबी हंजूरा ने नौपोरा, डांगरपोरा कानियर में पेयजल स्कीमों का नींव पत्थर रखा

स्कीमों पर 7.43 करोड़ राशि का व्यय किया जायेगा, 13427 परिवारों को पेयजल सुविधा मिलेगी

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 06 Jan 2017

Last updated on: Jan 06, 2017, 00:00 IST

पीएचई, सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी एवं कृशि मंत्री गुलाम नबी हंजूरा ने आज बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ क्शेत्र के नौपोरा एवं डांगरपोरा कानियर दो पेयजल स्कीमों का नींव पत्थर रखा।इन स्कीमों में से दूध गंगा नाले के संसाधन पर 7.43 करोड़ रु की राशि की आने की संभावना है जिसके माध्यम से 13427 के साथ 10 आस पास के क्शेत्रों के गांवों को पेयजल आपूर्ति की सुविधाएं उपलब्ध होगी।हज एवं ओकाफ, पीएचई सिंचाई तथा बाढ नियंत्रण राज्य मंत्री सईद फारूक अहमद अंद्राबी, जिला विकासायुक्त बडगाम मीर अल्ताफ अहमद, पीएचई कश्मीर के मुख्य अभियंता तथा जिला प्रशासन के वरिश्ठ अधिकारी भी समारोह के अवसर पर उपस्थित थे।भारी जनसभा को सम्बोधित करते हुए  पीएचई मंत्री ने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार राज्य के प्रत्येक गांव में ढांचागत सुविधाओं के साथ पर्याप्त मात्रा में पेयजल भी उपलब्ध करवा रही है तथा इस उद्देश्यपूर्ति के लिए कई स्कीमें शुरू की गई है।

मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का बिजन जम्मू कश्मीर राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाने का था तथा वर्तमान सरकार भी विकासीय प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार जेएंडके राज्य को पर्याप्त मात्रा में धनराशि उपलब्ध करवा रही है तथा अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे न्याय संगत इस राशि का प्रयोग करें।समारोह को कृशि मंत्री हजूरा ने भी सम्बोधित किया तथा कहा कि लोगों को बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल आपूर्ति, शिक्शा, स्वास्थ्य, ऊर्जा एवं सड़क सम्पर्क आदि मुहैया करवायेगी।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार ने लोगों की समृद्धि एवं कल्याण के लिए बहुत सी स्कीमें शुरू की है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे लोकतंत्र की प्रक्रिया की मजबूती में सदृढ़ भागीदारी करने के साथ ऐसी स्कीमों से अधिकतर लाभ लें।पीएचई राज्य मंत्री ने अपने सम्बोधन मे वर्तमान सरकार के प्रोग्रामों एवं नीतियों को उजागर किया तथा पूर्व मुख्यमंत्री के वीजन जिसमें जेएंडके का सुनिश्चित विकास करना था को भी याद किया।

 

 

Tags: Sham Lal Sharma , Ghulam Nabi Lone Hanjura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD