Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

पूर्व सैनिकों ने कांग्रेस को दिया समर्थन, कैप्टन अमरेन्द्र, हिमाचल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने किया स्वागत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jan 2017

Last updated on: Jan 05, 2017, 00:00 IST

ओ.आर.ओ.पी मुद्दे पर हाल ही में जंतर मंतर पर लंबे वक्त तक चले प्रदर्शन में चर्चा का विषय बनने वाली इंडियन एक्स-सर्विसमैन मूवमैंट ने उनके कल्याण के प्रति मोदी सरकार में चिंता की पूरी तरह कमी पर दु:ख व्यक्त करते हुए, पंजाब सहित चुनावों में दौर में चल रहे अन्य राज्यों व हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन दिया है।यहां ए.आई.सी.सी. कार्यालय में पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व उत्तराखंड के सी.एम हरीश रावत सहित पार्टी नेताओं ए.आई.सी.सी. महासचिव पंजाब मामलों की इंचार्ज आशा कुमारी, सांसद अंबिका सोनी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील जाखड़ व रणदीप सुरजेवाला ने चेयरमैन मेजर जनरल सतबीर सिंह के नेतृत्व वाले आई.ई.एस.एम के सदस्यों का स्वगत किया। सेवानिवृत्त रक्षा अधिकारियों जनरल एस.पी गरेवाल व लैफ्टीनेंट जनरल तेजिंदर शेरगिल ने भी इस अवसर की शोभा बढ़ाई।कैप्टन अमरेन्द्र ने रक्षा मंत्रालय से वन रैंक वन पैंशन लागू करने की मांग करते हुए, जंतर मंतर पर 571 दिनों तक श्रृंखलाबद्ध भूख हड़ताल करने वाले आई.ई.एस.एम के सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कश्मीर व देश के अन्य हिस्सों में मारे जाने वाले सैनिकों की याद में दो मिनट का मोन भी रखा।कैप्टन अमरेन्द्र ने श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव पर सभी को हार्दिक बधाई भी दी।

कैप्टन अमरेन्द्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आई.ई.एस.एम द्वारा भी कांग्रेस को समर्थन देने से पूरे देश के पूर्व सैनिक अब पार्टी के हक में आ चुके हैं। उन्होंने खुलासा किया कि संसद के एक कानून से मान्यता प्राप्त इंडियन एक्स-सर्विसमैन लीग, व सांझा मोर्चा भी पहले से पंजाब में कांग्रेस को अपना समर्थन दे चुके हैं।कैप्टन अमरेन्द्र ने सैनिकों व पूर्व सैनिकों की समस्याओं के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर की पूरी तरह से उदासहीनता पर बरसते हुए, कहा कि केन्द्र ने न सिर्फ ओ.आर.ओ.पी पर मांग को पीछे धकेल दिया है, बल्कि सेना के रैंकों को कम करते हुए उनकी वरीयता को घटाकर रक्षा सेनाओं के साथ उनके उचित हकों को लेकर भी धोखा किया है। वह 7वें वेतन आयोग के संबंध में रक्षा सेनाओं के हितों पर न विचार करने को लेकर भी केन्द्र सरकार पर बरसे।कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि कांग्रेस पूर्व सैनिकों के कल्याण को लेकर तत्पर है व उनके लिए उसने पंजाब में अपने मैनिफैस्टों में 21 सूत्रीय एजेंडा शामिल किया है।

मेजर जनरल सतबीर ने कहा कि रक्षा मंत्री द्वारा पूर्व सैनिकों का अपमान किया गया है, जिन्होंने आई.बी जांच का अदेश देकर वास्तव में एक सिपाही का अपमान किया है। उन्होंने पार्रिकर की गैर जिम्मेदाराना टिप्पणियों पर कड़ा नोटिस लिया, जिन्होंने रक्षा सेनाओं की चिंताओं के प्रति पार्रिकर की बेशर्म बेपरवाही को सामने ला दिया है।मेजर जनरलह्य सतबीर ने कहा कि पंजाब में पूर्व सैनिकों के लिए 53 स्कीमें होने के बावजूद उनमें से कोई भी सही तरीके से लागू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र ने पूर्व सैनिकों से सत्ता में आने के बाद यह मामला प्राथमिकता के आधार पर उठाने का वायदा किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने हेतु सरगर्मी के साथ पार्टी के लिए काम करने का फैसला लिया है, ताकि उनकी मांगों को पूर्ण रूप से लागू किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक अपने आन, मान व शान के लिए लड़ रहे हैं।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शर्मनाक है कि भारत के सिपाही आंदोलन कर रहे हैं और सरकार उनकी समस्याओं के लिए प्रति अनजान बनी हुई है। उन्होंने पूर्व सैनिकों को ओ.आर.ओ.पी दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि यह पैसे का नहीं, बल्कि उनके सम्मान का सवाल है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व सैनिकों के अधिकारों को कुचलने को लेकर सरकार की निंदा की और कहा कि मोदी ने ओ.आर.ओ.पी मुद्दे को मोड़ दिया है। वह मोदी सरकार पर 7वें वेतन आयोग के जरिए सेवाओं में असमानता पैदा करने को लेकर भी बरसे। जबकि पंजाब कांग्रेस द्वारा अपने मैनिफैस्टो में पूर्व सैनिकों का एक एजेंडा जोड़े जाने का स्वागत करते हुए, रावत ने उत्तराखंड के लिए भी इसे अपनाने की इच्छा जाहिर की।

ए.आई.सी.सी नेता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी पर ओ.आर.ओ.पी पर पीछे हटकर पूर्व सैनिकों की पीठ में खंजर घोंपने का आरोप लगाया, बावजूद इसके कि पूर्व सैनिकों की संस्था उक्त मामले में उनकी सफाई पर सहमत थी। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा कर सकती है।समारोह में आई.एस.ई.एम के प्रमुख सदस्यों में उत्तराखंड से जनरल लाल, ब्रिगेडियर जे.एस संधु, मिसेज स्वदेश (जो ओ.आर.ओ.पी के लिए 501 दिनों तक जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठी थीं), खन्ना से माननीय कैप्टन जालाधान, जगराओं से सूबेदार देवी दयाल, मिसेज दलबीर सिद्धू (चंडीगढ़ के एक सेना अधिकारी की पत्नी), कामेश्वर पांडे व डा. रोहित (जबलपुर) भी मौजूद रहे।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD