Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सिंथेटिक नशा रैकेट में वरिष्ठ अकाली नेता की गिरफ्तारी तो सिर्फ एक हिस्सा - बाजवा

कहा: सुखबीर बादल की शह पर नशा उत्पादन को रेगुलेट करते हैं मजीठिया, सीबीआई जांच, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की दखल की मांग की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (रणजीत सिंह धालीवाल)

चंडीगढ़ , 15 Nov 2013

Last updated on: Nov 15, 2013, 00:00 IST

पंजाब कांग्रेस ने जगदीश भोला ड्रग रैकेट में गांव वैरोके के पूर्व सरपंच शिरोमणि युवा अकाली दल के पदाधिकारी मनिन्दर सिंह बिटटू व अकाली दल से टिकट एक चाहवान की गिरफ्तारी को इस काले धंधे का एक हिस्सा करार दिया है। जबकि राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के हाथ तले अकाली नेतृत्व की शह पर पंजाब में ड्रग माफिया फल फूल रहा है। बाजवा ने कहा कि नशे का कारोबार सत्ताधारी अकाली भाजपा गठबंधन के समर्थन के बिना नहीं फल फूल सकता। यह आरोप उन्होंने पंजाब के उप मुख्यमंत्री व अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर अंगुली उठाते हुए लगाया है। बिटटू मजीठिया की अगुवाई वाले युवा अकाली दल से अकाली दल में आए थे। इससे भी ज्यादा हैरानीजनक व आशंका पैदा करने वाली बात यह है कि पंजाब सरकार ने बिटटू को सुरक्षा प्रदान की थी, जो भोला को ड्रग सप्लाई करने के लिए लाल बत्ती वाली गाड़ी का इस्तेमाल करता था। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर कानून के डर के बिना अपना धंधा चला रहे हैं। यहां तक कि पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाबिल है। उन्होंने कहा कि ए.एस.आई गुरदेव सिंह को बीती २ अप्रैल को फगवाड़ा के निकट गोली मारकर मारा गया था, जिन्होंने इनके वाहनों की जांच करने की कोशिश की थी। 

बाजवा ने कहा कि सिंथेटिक ड्रगस के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर जगदीश भोला द्वारा किए खुलासे ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग माफिया व पंजाब की सत्ताधारी पार्टी के मध्य गहरे संबंधों का खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि कनाडा के वेंकुवर के आजाद कबडडी क्लब के खिलाडिय़ों के माध्यम से नशा तस्करी ने सुखबीर बादल के आचरण को शक के घेरे में ला दिया है, जो हरेक साल कबडडी विश्व कप का आयोजन करने में सीधे तौर पर शामिल होते हैं। कबडडी टूर्नामेंट मानवीय तस्करी से भी जुड़ा हुआ है, जिस पर कनाडा सरकार ने नोटिस लिया व बीते साल ९० से अधिक कबडडी खिलाडिय़ों के वीजे रद्द कर दिए थे। कांग्रेस पार्टी समय समय पर पंजाब में नशों का मुद्दा उठाती रहती है, मगर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उप मुख्यमंत्री सुखबीर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश में बी.एस.एफ व केन्द्र सरकार पर पाकिस्तान से तस्करी न रोकने का आरोप लगाने लग जाते हैं। अब सच सामने आने के बाद बादल व उनके बेटे के पास चेहरा छिपाने की जगह नहीं है। सिंथेटिक ड्रग पंजाब में पैदा की जा रही हैं। इससे पहले एक अन्य अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्कर राजा कंडोला दिल्ली पुलिस द्वारा काबू किया था, जो पिछले कई सालों से लुधियाना के दोराहा के निकट नशा उत्पादन की फैक्टरी चला रहा था। 

बाजवा ने कहा कि बादल परिवार लोगों की जायदाद व पैसा चूस रहा है, और उन्हें नतीजों का सामना करने को भगवान सहारे छोड़ रहा है। शर्मनाक है कि सुखबीर शराब पर एक्साइज डयूटी बढऩे पर खुश हो रहे हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के आदेशों के बावजूद अकाली-भाजपा सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर शराब के ठेके बंद करने को तैयार नहीं है। पंचायतों द्वारा ठेकों के खिलाफ प्रस्ताव पास करने के बावजूद राज्य का एक्साइज विभाग गांवों में ठेके बंद करने को तैयार नहीं है।राजा कंडोला व जगदीश भोला के समूहों की राज्यस्तरीय व अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्किंग का खुलासा करते हुए बाजवा ने डर जाहिर किया कि शायद पंजाब पुलिस इन नशा तस्करों के खिलाफ बड़े स्तर पर आप्रेशन में सहयोग न कर सके। नशा अंडरवल्र्ड में एक दम हुई बढ़ोतरी पंजाब पुलिस के किसी हिस्से की मदद के बगैर संभव नहीं है, जो जांच को ही प्रभावित कर सकता है। 

बाजवा ने चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में सरगर्म माफिया की गतिविधियों के बारे स्वतंत्र जांच करवाए जाने पर जोर दिया है। जो जांच उन्होंने सीबीआई या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से करवाने की मांग की है, ताकि इस काले धंधे की गहराई तक का खुलासा हो सके। हालांकि पंजाब पुलिस ने शानदार काम किया है, मगर फिर भी उनको पुलिस पर सियासी प्रभाव का डर है। अन्य देशों में रहने वाले नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में भी पंजाब पुलिस के पास सीमित ताकतें है। उन्होने कहा कि पूर्व डीजीपी जेलें शशिकांत ने कई बार कहा है कि अकाली दल के नेता पंजाब मे नशे के व्यापार में शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी इन आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की है, ताकि आरोपियों को सामने लाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अकाली नेतृत्व द्वारा अपने चेहरों पर चढ़ाए नकाब को उतरता हुआ देखना चाहते हैं।

 

Tags: partap singh bajwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD