Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

शिवराज सिंह चौहान का 'क्रिएशन' और 'ब्रेन चाइल्ड' है जल महोत्सव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खंडवा (मध्यप्रदेश) , 15 Dec 2016

Last updated on: Dec 15, 2016, 00:00 IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां के हनुवंतिया में गुरुवार को द्वितीय जल-महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह (हनुवंतिया) उनका स्वयं का 'क्रिएशन' और 'ब्रेन चाइल्ड' है। इससे उनका मोह जुड़ा है। शासन के पूरे प्रयास होंगे कि हनुवंतिया अंतर्राष्ट्रीय नक्शे पर आए। चौहान ने कहा कि हनुवंतिया क्षेत्र में जल पर्यटन के विकास के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान बनाया जाएगा, जिसमें ओंकारेश्वर सहित धाराजी आदि को शामिल किया जाएगा। इसे 'मध्यद्वीप' नाम दिया जाएगा। उन्होंने हाउसबोट का जिक्र करते हुए कहा, "मध्यप्रदेश में हाउस बोट चलने की परिकल्पना आज साकार रूप ले रही है। अब सैलानी यहां रात में भी पानी में सैर कर सकेंगे और ठहर सकेंगे। यहां का शांत वातावरण हरेक व्यक्ति को सुखद अनुभूति देता है।"

हनुवंतिया का उल्लेख करते हुए चौहान ने कहा, "यहां महिंद्रा हॉलिडे होम जैसी कंपनी हमारे साथ सहभागी के रूप में भूमिका निभाने जा रही है। हनुवंतिया के मास्टर प्लान से पूरा इलाका और यहां तक कि वन क्षेत्र भी पर्यटन की ²ष्टि से विकसित होगा और लोगों को रोजगार मिलेगा।"हनुवंतिया टापू विकसित किए जाने के पीछे की कहानी का ब्यौरा देते हुए चौहान ने कहा कि उन्होंने अपने सिंगापुर प्रवास के दौरान सेंटोसा में इसी तरह जल-पर्यटन का केंद्र देखा था, तभी से उन्होंने एक सपना देखा था जो हनुवंतिया के जरिए पूरा हो रहा है। सेंटोसा से ज्यादा सौंदर्य हनुवंतिया में बिखरा पड़ा है। लगभग 950 वर्ग किलोमीटर में इसका फैलाव है। 

पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पटवा ने कहा कि हनुवंतिया के साथ अब गांधी सागर, बाण सागर, तवा आदि स्थानों पर भी जल-पर्यटन का विकास होगा। राज्य सरकार ने नई पर्यटन नीति निवेशकों के अनुकूल तैयार कर घोषित की है। प्रदेश में 300 मार्ग सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें से 57 का निर्माण हो चुका है। पर्यटन निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक ने बताया कि इस साल जल-महोत्सव में हमारे देश के साथ लगभग 40 से अधिक देश के पर्यटकों के आने की संभावना है। इससे पहले, मुख्यमंत्री चौहान सहित अतिथियों ने दीप जलाकर द्वितीय जल-महोत्सव का शुभारंभ किया और निमाड़ी लोक कलाकारों ने गणगौर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। 

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD