Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब एससी कमीशन द्वारा कल्याण विभाग को जाली एससी प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट 15 दिनों में पेश करने के आदेश

पंजाब पुलिस को दलितों पर होते अत्याचारों विरूद्ध कार्यवाही रिपोर्ट हर माह पेश करने के आदेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Dec 2016

Last updated on: Dec 13, 2016, 00:00 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन ने कल्याण विभाग ,पंजाब को राज्य भर में अनुसूचित जाति के जाली प्रमाण पत्र बनाने संबंधी प्राप्त हुई शिकायतों की समूची रिपोर्ट 15 दिनों में कमीशन के सामने पेश करने के आदेश दिये है।पंजाब भवन में आज हुई फुल कमीशन की बैठक पश्चात पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन राजेश बाघा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि पंजाब एससी कमीशन द्वारा विभिंन विभागों के मुखियों के साथ एक फुल कमीशन बैठक की गई, जिस में अनुसूचित जाति के साथ संबधित अनेक मसलों जोकि विभिंन विभागों से संबधित थे, को विचारा गया और उन मसलों को समयबद्ध ढंग से निपटने के लिए हिदायतें जारी की गई है। उन्होने बताया कि कल्याण विभाग ,पंजाब को राज्य भर में अनुसूचित जाति के जाली प्रमाण पत्र बनाने संबधी प्राप्त हुई शिकायतों की समूची रिपोर्ट 15 दिनों में कमीशन समक्ष पेश करने के आदेश दिये है ताकि दोषियों विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा सके। 

उन्होने बताया कि पुलिस विभाग को पंजाब में दलितों पर हो रहे अत्याचार की मासिक रिपोर्ट कमीशन को भेजने के निर्देश दिये गये है।श्री बाघा ने बताया कि कल्याण विभाग को यह भी कहा गया है कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना तहत विभिंन कालेजों में पढ़ रहे अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के छात्रवृति फंडों की बकाया राशि शीघ्र की जाए ताकि संबंधी विद्यार्थियों को काई समस्या पेश ना आये उन्होने कल्याण विभाग के अधिकारियों को कहा कि कई कालेजों द्वारा अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को छात्रवृति फंड जारी ना होने के कारण रोल नम्बर नही दिये जा रहे, समूह कालेजों को एक पत्र जारी करके शीघ्र रोल नम्बर करने के लिए कहा जाए।

श्री बाघा ने बताया कि पुलिस विभाग और कल्याण विभाग को निर्देश दिये है कि अत्याचार निवारण(एट्रोसिटी एक्ट)एक्ट में किये गये संशोधन अनुसार सार्वजनिक स्थानों, पुलिस थानों, सरकारी कार्यालयों में अनुसूचित जाति आयोग और एससी एक्ट का विवरण दर्शाते बोर्ड लगाये जाए ताकि अनुसूचित जाति वर्ग के लोग जागरू क हो सके और अपनी समस्याओं संबधी पंजाब एससी कमीशन तक पहुंच कर सके।इस अवसर पर एडीजीपी(क्राईम)श्री इंद्र्रप्रीत सिंह सहोता,डायरैक्टर स्थानीय सरकार श्री प्रवीण कुमार थिंद, श्री दीपरावा लाकरा, डायरैक्टर, कल्याण विभाग,पंजाब, पंजाब एससी कमीशन के सीनियर  वाईस चेयरमैन श्री राज सिंह, वाईस चेयरमैन श्री राजिन्द्र सिंह गडडू, डिप्टी डायरेक्टर श्री राज बहादुर सिंह, श्रीमती भारती कनेडी, श्री ज्ञान चंद दिवाली, श्री प्रभ दयाल रामपुर, श्री राज कुमार हंस, श्री तरसेम सिंह सिआलका और श्री दर्शन सिंह (सभी गैर-सरकारी सदस्य )उपस्थित थे।

 

Tags: Rajesh Bagha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD