Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

युद्ध, आपदा से त्रस्त देशों में रहते हैं 53.5 करोड़ बच्चे : यूनिसेफ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 10 Dec 2016

Last updated on: Dec 10, 2016, 00:00 IST

एक अनुमान के मुताबिक, 53.5 करोड़ बच्चे यानी लगभग चार में से एक बच्चा संघर्ष, युद्ध या आपदा से प्रभावित देशों में रहते हैं। इन देशों में अक्सर स्वास्थ्य सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित पोषण और सुरक्षा व संरक्षण का अभाव रहता है। यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) ने यह जानकारी दी। सबसे ज्यादा उप-सहारा अफ्रीका में लगभग तीन-चौथाई या 39.3 करोड़ बच्चे संकटपूर्ण मानवीय हालात में रहते हैं। वहीं मध्य पूर्व या उत्तरी अफ्रीका में 12 प्रतिशत बच्चे विषम परिस्थितियों में रहते हैं। यह आंकड़ा यूनिसेफ के 11 दिसंबर को बच्चों के लिए काम करने के 70 साल पूरे होने के अवसर पर जारी किया गया है। यह बच्चों के जीवन में खुशियां लाने के लिए विषम परिस्थितियों से जूझते कई देशों में सराहनीय काम कर रहा है। गरीबी, असमानता,भेदभाव दूर कर बच्चों के जीवन में एक नई आशा के किरण को लाने के लिए यूनिसेफ लगातार प्रयास करता आया है। संघर्ष, प्राकृतिक आपदाओं और जलावायु परिवर्तन के प्रभाव के कारण बच्चे अपने घरों से पलायन करने के लिए मजबूर हो जाते हैं, जिससे उन्हें हिंसा, बीमारी, शोषण तक का शिकार होना पड़ता है। 

 

Tags: Unicef

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD