Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उत्तर प्रदेश में दलितों के बीच पैठ बनाने निकली कांग्रेस

उत्तर प्रदेश में दलितों के बीच पैठ बनाने निकली कांग्रेस
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 04 Dec 2016

Last updated on: Dec 04, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नित नए-नए रंग लेकर जनता के बीच जा रही है। सूबे में '27 साल उप्र बेहाल' और राहुल गांधी की किसान यात्रा के बाद पार्टी अब जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए प्रदेश में 'शिक्षा, सुरक्षा और स्वाभिमान' यात्रा लेकर निकली है। खास बात यह कि इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश के दलितों के बीच अपनी पैठ बनाना चाहती है। उप्र कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित इस यात्रा को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत अन्य विभाग के नेताओं ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात यह है कि इस यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रशिक्षित यात्रियों द्वारा गांव-गांव जाकर दलितों से संपर्क किया जाएगा। साथ ही उन्हें उप्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार आने पर दलित हित में लिए गए निर्णयों से भी अवगत कराया जाएगा।

'शिक्षा, सुरक्षा और स्वाभिमान' यात्रा को झंडी दिखाने से पहले पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. राजू ने बताया कि उप्र में कांग्रेस पार्टी और दलितों को मजबूत करने के उद्देश्य से पीसीसी का अनुसूचित जाति विभाग द्वारा दलितों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वाभिमान तीन मुद्दों को लेकर एक मिशन के तहत यह यात्रा निकाली जा रही है।वार्ता में मौजूद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी.एल. पुनिया ने कहा, "दलितों के बीच अन्य लोगों द्वारा काफी भ्रांतियां फैला दी गई हैं, जो दूर होनी चाहिए। दलितों के कल्याण के लिए आज तक सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने ही किया है। बाकी अन्य लोगों ने सिर्फ दलितों का दोहन और शोषण किया है। 

अंबेडकर को भी सम्मान दिलाने का काम कांग्रेस ने ही किया है।"पुनिया ने कहा, "उप्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर दलितों की शिक्षा के लिए हम केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा और प्रत्येक दलित छात्र को उच्च शिक्षा के लिए हॉस्टल व्यवस्था के लिए 1000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। साथ ही नवोदय विद्यालय की तरह प्रति ब्लॉक एक आवासीय विद्यालय की स्थापना की जाएगी।"उन्होंने कहा कि इसी तरह सुरक्षा के तहत दलितों को उनके अधिकारों की सुरक्षा एवं उत्पीड़न की दशा में न्याय और पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र के लिए एक सुरक्षा मित्र की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही दो लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा सहायता भी दी जाएगी।पुनिया ने बताया, "उप्र में शीला दीक्षित की सरकार में प्रत्येक दलित खेतिहर मजदूर परिवार को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। दलित युवाओं को स्वयं के व्यवसाय के लिए बिना गारंटी तीन लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध होगा। साथ ही दलित परिवारों को उनसे संबंधित सभी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने के उद्देश्य से उनकी मदद के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक 'विकास मित्र' की नियुक्ति की जाएगी।"

 

Tags: Raj Babbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD