Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

अमित शाह के छिपे धन की जांच हो : अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Dec 2016

Last updated on: Dec 04, 2016, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के छिपे धन की जांच कराने की मांग की। आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि शाह ने अपने धन को छिपाने के लिए गुजरात के एक प्रॉपर्टी डीलर को कर माफी योजना के तहत 13,860 करोड़ रुपये की घोषणा करने के लिए आगे किया होगा।केजरीवाल ने ट्वीट किया, "अमित शाह को हार्दिक पटेल के आरोपों का जवाब देना चाहिए। बहुत गंभीर! इसकी जांच होनी चाहिए।"यह ट्वीट पटेल के आरोपों के बाद आया है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने शनिवार को आरोप लगाया था कि आय घोषण योजना के तहत रिकार्ड राशि घोषित करने वाले महेश शाह के पीछे 'जनरल डायर' हैं। हार्दिक ने यह उपमा भाजपा अध्यक्ष के लिए गढ़ी है।

गुजरात के व्यापारी महेश शाह ने दो महीने पहले छिपे हुए धन के रूप में 13,860 करोड़ रुपये की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। छिपे धन पर कर की राशि की पहली किस्त जमा करने से एक दिन पहले वह 29 नवंबर को फरार हो गया था।गुजरात का व्यापारी शनिवार को ईटीवी के स्टूडियो में प्रकट हुआ और उसने कहा कि धन की घोषणा करने के लिए कुछ व्यापारी और राजनेताओं ने मुखौटे के रूप में उसका इस्तेमाल किया है। लेकिन उसने किसी का नाम नहीं लिया।सूरत में सितंबर में अमित शाह के एक कार्यक्रम के आयोजन से कुछ घंटे पहले एक पोस्टर में भाजपा अध्यक्ष को 'जनरल डायर' के रूप में दिखाया गया था।पाटीदार अमानत आंदोलन समिति के संस्थापक और सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में पटेल समुदाय के लोगों को आरक्षण देने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हार्दिक पटेल अक्सर अमित शाह को 'जनरल डायर' कहकर ही संबोधित करते हैं।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD