Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

भ्रष्टाचार के मामले में बादल और कैप्टन एक ही सिक्के के दो पहलू -अरविन्द केजरीवाल

मोदी और बादल को कैप्टन परिवार के सविस्स बैंक खातों के बारे में जानकारी परंतु कोई कार्यवाही नहीं करते

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुकेरियां , 29 Nov 2016

Last updated on: Nov 29, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए पंजाब को तबाह करने का दोष लगाया। मुकेरियां में पंजाब इंकलाब रैली दौरान केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह और प्रकाश सिंह बादल ने पिछले 15 साल में पंजाब को तबाह करके रख दिया है और अब इनके पास से छुटकारा पाने का टाईम आ गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस समय का बहुत बेसबरी से इंतजार कर रहे थे।केजरीवाल ने दोष लगाया कि बादलों ने 10 सालों में पंजाब को जी भर कर लूटा है। उन्होंने कहा कि बादलों ने ट्रांसपोर्ट, केबल, माइनिंग और शराब कारोबार अपने कब्जे में कर लिए। केजरीवाल ने कहा कि बादलों ने अपनी पूरी ताकत लगा कर पैसा लूटने के लिए पंजाब को पूरी तरह निचौड़ दिया। केजरीवाल ने कहा कि जो रेता-बजरी के ठेके और बसों के पर्मिट बादलों ने सत्ता के जोर पर हासिल किये हैं, आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन के बाद  वह वापिस ले कर बेरोजगार नौजवानों को दिए जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि अकालियों को आगामी विधान सभा चुनाव में अपनी हार स्पष्ट नजर आ रही है, इस कारण उन्होंने कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ समझौता कर लिया है और अब उनकी तरफ से यह चुनाव मिल कर लड़ी जा रही हैं। केजरीवाल ने कहा, मैंने सुना है कि पंजाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह के ज़्यादातर होर्डिंग बादल की तरफ से लगवाए जा रहे हैं।केजरीवाल ने एक बार फिर से कैप्टन अमरिन्दर सिंह के परिवार के स्विस बैंक अकाउंट जारी किये। केजरीवाल ने कहा कि यदि वह गलत हैं तो कैप्टन अमरिन्दर सिंह उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकते हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह को चुनौती देती कहा कि कैप्टन यह सिद्ध करे की स्टेज से उनके द्वारा कैप्टन की पत्नी बीबी प्रनीत कौर और पुत्र रणइन्दर सिंह के जिन सविस्स बैंक खातों के बारे में जिक्र किया जा रहा है वह गलत हैं। यदि कैप्टन ऐसा नहीं कर पाते तो यह बात स्पष्ट हो जाती है कि उनकी तरफ से बताए गए बैंक खाते सही हैं।केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में इस समय 40 लाख से ज़्यादा नौजवान अकालियों की तरफ से फैलाए नशों की गिरफ्त में हैं और आप की सरकार बनने के बाद इन नौजवानों को नशों से मुक्त करने के लिए बड़े स्तर पर 6 महीने के अंदर नशा -मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे और इसके साथ ही नौजवानों को रोजगार भी मुहैया करवाया जायेगा।

पंजाब में दलितों पर बढ़ते जुल्मों के खिलाफ केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में कई नौजवानों की बहुत ही बेरहमी के साथ हत्या की गई है और इन वारदातों को शराब माफिया ने अंजाम दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ऐसे केस फिर से खोले जाएंगे और एक विशेष जांच टीम का गठन किया जायेगा, जिससे दलितों पर जुल्म करने वाले दोषियों को सख्त सजाएं दी जा सकें। केजरीवाल ने कहा कि अकाली दलितों के हाथ काटते हैं जब कि आम आदमी पार्टी उनको उप मुख्य मंत्री के पद के  साथ आदर दे कर उनके हाथ मजबूत करने का वायदा करती है।उन्होंने कहा कि पंथक सरकार कहलवाने वाली पंजाब की अकाली -भाजपा सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब, कुरान -ऐ -शरीफ और श्रीमद् भगवत गीता की बेअदबी करने वाले आरोपियों को पकडऩे में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद इन आरोपियों को काबू कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।उन आरोप लगाया कि पिछले 15 सालों में पंजाब में कांग्रेस या अकालियों ने सेहत और शिक्षा व्यवस्था को दरुसत करने के लिए कोई काम नहीं किया। 

उन्होंने लोगों के साथ वायदा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सूबे में कैंसर पीडितों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। सरकारी स्कूलों का स्तर निजी स्कूलों के बराबर लाया जायेगा, जिससे गरीब लोगों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके।जरनैल सिंह ने कहा कि नाभा जेल कांड के पकड़े गए आरोपी परमिन्दर सिंह पिन्दा के उस ब्यान जिस में उसने कहा है कि उसके सम्बन्ध नशा तस्करी केस में ग्रिफतार डीएसपी जगदीश सिंह भोला के साथ भी हैं से सिद्ध होता है कि पंजाब में अकाली दल की सरप्रस्ती तले नशा तस्कर और गैंग्स्टरों का गठजोड काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भोला द्वारा मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर इल्जाम लगाने के बाद यह बात सिद्ध हो गई है कि अकाली नेताओं के नशा तस्करों और गैंग्स्टरों के साथ सीधे सम्बन्ध हैं।इस मौके पर होशियारपुर से उम्मीदवार परमजीत सचदेवा, शाम चौरासी से डा. रवजोत सिंह, दसूहा से बलवीर कौर फूल और उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल आदि उपस्थित थे। 

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD