Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

एस. वाई. एल. की जमीन किसानों के नाम करने के मुख्य मंत्री के फैसले को मजीठिया ने अमली जामा पहनाया

कपूरी में किसानों को मजीठिया ने जमीनों की फर्द सौंपी , केजरीवाल एस. वाई. एल. नहर के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरी (पटियाला) , 23 Nov 2016

पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब के 202 गाँवों के 14 हजार 308 किसानों को एस. वाई. एल. नहर वाली 4 हजार 161 एकड़ जमीन निशुल्क वापस करने के ऐतिहासिक फैसले को पंजाब के राजस्व मंत्री स. बि्रम सिंह मजीठिया ने पटियाला जिले के गाँव कपूरी में अमली जामा पहनाते हुए लगभग 34 साल पहले कपूरी की धरती से शुरू हुए इस विवाद को कपूरी की धरती पर ही समाप्त कर दिया है। पंजाब और हरियाणा की सीमा पर बसे इस गाँव कपूरी में आज राजस्व मंत्री स. बि•्रम सिंह मजीठिया ने 10 गाँवों के किसानों को नहर •े  निर्माण के लिए 34 साल पहले अधिग्रहित की गई जमीने बिल्कुल मुफ्त वापिस कर दी हैं।स. मजीठिया ने गाँव कपूरी में एक प्रभावशाली समारोह में कपूरी, फरीदपुर जाट्टां, कमालपुर, सराला कलाँ, कबूलपुर, लाछड़ू खुर्द, सनौलियां और लाछड़ू कलां आदि के किसानों को उनकी जमीन का मालिकाना हक वाली फर्दों को सुपुर्द किया है।इस अवसर पर स. मजीठिया ने कहा कि हमारी चाहे जान भी चली जाए परन्तु पंजाब के पानी पर डाका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और एस. वाई. एल. का निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर एस. वाई. एल. बन जाती तो पंजाब की उपजाऊ  धरती ने मरूस्थ बन जाना था क्योंकि पंजाब के ज्यादातर हिस्से में भूमिगत जल स्तर पहले ही बहुत नीचे चला गया है। स. मजीठिया ने कहा कि पंजाब एक •ृषि प्रधान राज्य होने के कारण यहाँ की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है जो पूर्ण रूप से पानी पर निर्भर करती है, अगर पानी ही न रहा तो पंजाब की कृषि और किसानी तबाही के कागार पर खड़ी हो जाएगी। 

स. मजीठिया ने कहा कि उप मुख्य मंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें निर्देश दिए हैं कि वे किसानों को बताएं कि सरकार की तरफ से बिल्कुल मुफ्त वापस की गई एस. वाई. एल. नहर वाली जमीन को समतल करने लिए डीजल के लिए 10 हजार रुपए प्रति एकड़ मुहैया करवाए जाएं राजस्व मंत्री स. मजीठिया ने कहा कि तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने स्वाभिमानी पंजाबियों को गुलाम बनाने की सुनियोजित साजिश के तहत पंजाब के पानी पर डाका डालने  की योजना बनाई थी जिससे पंजाब को मरूस्थल बना कर आर्थिक तौर पर तबाह किया जा सके और इसी साजिश के चलते 1976 में कांग्रेस ने रिपेरियन सिधान्त को ताक पर रख कर पंजाब और हरियाणा में पानी का बंटवारा करने का फरमान जारी किया और 8 अप्रैल 1982 को •ैप्टन अमरिन्दर सिंह के भावपूर्ण आमंत्रण पर प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने कपूरी में •ैप्टन साहब की ओर से भेंट की गई चाँदी की कस्सी से जमीन में काट लगा कर एस. वाई. एल. नहर का निर्माण शुरू करवाया। स. मजीठिया ने कहा कि अब यही कैप्टन साहब इस्तीफे दे कर पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए स. मजीठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्य मंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल ने एस. वाई. एल. के मुद्दे पर दोगली नीति अपनाते हुए बिल्कुल चुपी साध रखी है उन्होंने कहा कि •े जरीवाल अगर पंजाब के किसानों के हितैषी हैं तो तुरंत एस. वाई. एल. के मामले पर अपनी पार्टी का पक्ष सामने रखें। स. मजीठिया ने सम्बन्धित जिलों के डिप्टी कमिश्ररों और राजस्व अधिकारियों से कहा कि वह गाँवों में •ैंप लगा कर शेष किसानों को उनकी जमीन वापिस करें व फर्द तुरंत सौंपे।  

इस अवसर पर जहाँ क्षेत्र के किसानों और विभिन्न संगठनों की ओर से इस ऐतिहासिक कार्य को सिरे चढ़ाने पर स. मजीठिया को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया वहीं स. मजीठिया की तरफ से इस कार्य के राजस्व विभाग की तरफ से दी गई शानदार सेवाओं पर वित्त कमिश्नर राजस्व श्री के. बी. एस. सिद्धू को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। वहीं घनौर से विधायक बीबी हरप्रीत कौर मुखमैलपुर ने किसानों को जमीने वापस करने के ऐतिहासिक फैसले पर मुख्य मंत्री स. प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्य मंत्री स. सुखबीर सिंह बादल और राजस्व मंत्री स. बि•्रम सिंह मजीठिया का विशेष तौर पर आभार करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले के लिए पंजाब के किसान सदा ऋणी रहेंगे। इस मौके पूर्व मंत्री स. अजायब सिंह मुखमैलपुर, मुख्य मंत्री के सलाहकार स. परमिन्दर सिंह सेखों, उप मुख्य मंत्री के  सलाहकार श्री मनजिन्दर सिंह सिरसा, उप मुख्य मंत्री के ओ. एस. डी. स. परमिन्दर सिंह बराड़, डिवीजनल कमिश्नर श्री अजीत सिंह पन्नूं, शिरोमणि अकाली दल पटियाला ग्रामीण के  प्रधान स. रणधीर सिंह रखड़ा, यूथ अकाली का मालवा जोन-2 के प्रधान श्री हरपाल जुनेजा, सीनियर उप प्रधान श्री सुखवीर सिंह सनौर, यूथ अकाली दल पटियाला शहरी के प्रधान श्री कुलविन्दर सिंह विक्की रिवाज, ग्रामीण के प्रधान श्री मनजोत सिंह चहल, जैनको लिमटिड •े उप चेयरमैन स. फौजइन्दर सिंह मुखमैलपुर, यूथ अकाली दल पटियाला देहाती के प्रधान श्री रणजीत सिंह राणा, श्री हैरी मुखमैलपुर, एस. जी. पी. सी. सदस्य श्री जसमेर सिंह लाछड़ू, मार्केट समिति पटियाला •े  चेयरमैन स. नरदेव सिंह आकड़ी, श्री हरप्रीत सिंह घुम्मण, चेयरमैन श्री अवतार सिंह कपूरी, श्री अमरिन्दर सिंह भट्टमाजरा, एम. सी. श्री गोबिन्द वैद्य, श्री हरबखश सिंह चाहल, श्री जोनी कोहली, श्री अरविन्दरपाल सिंह राजू, एस. डी. एम. राजपुरा श्री हरप्रीत सिंह सूदन, श्री हरप्रीत सिंह अबदुलपुर, श्री जसप्रीत सिंह झम्बाली प्रधान आई. टी. विंग, श्री सतबीर सिंह सनौर, श्री सतीन्द्र सिंह ग्रोवर, श्री जसविन्दर सिंह कुत्थाखेड़ी, श्री भुपिन्दर सिंह लाछड़ू, श्री हरपाल सिंह सराओ, श्री जसविन्दर सिंह कम्बोज, श्री नरेश कपूरी, स. जरनैल सिंह सोंटा और बड़ी संख्या में हलका घनौर •े  किसान और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तिी उपस्थित रहे।

 

Tags: Bikram Singh Majithia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD