Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

डा. बीआर अम्बेडकर 6वां विश्व कप कबडडी -2016 :पुरूष वर्ग में भारत , इंग्लैड एवं अमरीका ने लगाई जीत की हैट्रिक

कनाडा ने भी दूसरा मैच जीता, महिला वर्ग में कीनिया ने पहली जीत का स्वाद चखा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोड़े, मोगा , 09 Nov 2016

Last updated on: Nov 09, 2016, 00:00 IST

डा. बीआर अम्बेडकर 6वं विश्व कप कबडडी -2016 के सांतवे दिन आज मोगा जिले के ऐतिहासिक गांव रोड़े के खालसा स्टेडियम में पांच मैच ख्ेाले गये । आज खेलें गये मैचों के दौरान पुरूष वर्ग के पुल ए में भारत एवं इंग्लैड की टीमें ओर पुल बी की टीम अमरीका ने लगातार तीसरी जीत से सेमीफाईनल के लिए अपना दावा मजबूत किया जबकि पुल ए में कनाडा की टीम ने भी दूसरी जीत दर्ज की। महिला वर्ग के पुल ए के हुये इकलौते मैच में कीनिया की टीम ने जहां अपने आकर्षक मैच से दर्शकों के दिल जीतें वही विश्व कप में पहली जीत हासिल की। श्रीलंका एवं स्वीडन की टीमों को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा । रोड़े गांव में पहली बार हुये विश्व कप के मुकाबलों में भारी दर्शकों की भीड़ जुटी। आज खेले गये पुरूष वर्ग के मैचों में कनाडा ने स्वीडन को 59-23, इंग्लैड ने सीआरा लिओन को 48-30, भारत ने श्रीलंका को 49-35 और अमरीका ने आस्टै्रलिया को 48-37 से हराया जबकि कीनिया ने मैकिस्को को 45-11 से हराया।

इससे पूर्व आज के मुकाबलों के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री स. जनमेजा सिंह सेखों ने दिन के पहले मैच की टीमों कनाडा एवं स्वीडन के खिलाडिय़ों से जान पहचान कर के मैचों की शुरूवात की। इस अवसर पर क्षेत्र विधायक स. महेश इंद्र सिंह , मोगा से विधायक श्री जोगिन्द्र जैन, पंजाब हैल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन  स. बरजिन्द्र सिंह बराड़, पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब भाई जसबीर सिंह रोड़े, कैप्टन हरचरण सिंह रोड़े , शिअद के जिला प्रधान स. तीर्थ सिंह माहला, मोगा के मेयर श्री आकर्षित जैन, शिरोमणि कमेटी सदस्य सुखहरप्रीत सिंह रोड़े, प्रसिद्ध अकाली नेता पप्पू रामूवाला, उपायुक्त श्री कुलदीप सिंह बैद्य, डीआईजी श्री रणबीर सिंह खटड़ा, एसएसपी श्री स्नेह दीप शर्मा , खेल विभाग के सहायक निदेशक श्री करतार सिंह सैंहबी जिला खेल अधिकारी श्री सुनील कुमार भी उपस्थित थे।

पहला मैच 

कनाडा ने स्वीडन को 59-23 से हराया

दिन के पहले मैच में कनाडा की टीम ने स्वीडन को 59-23 से हराकर  पुल ए में दूसरी जीत दर्ज की। कनाडा द्वारा रेडर सुखराज सिंह ने 11 एवं इंद्रजीत सिंह ने 6 अंक बटोैरे जबकि जाफी संदीप सिंह ने 6 एवं बलजीत सिंह सैदोके ने 3 जफे लगाये। स्वीडन द्वारा खुशविन्द्र सिंह ने 9, आकाश ने 5 एवं राजकुमार ने 3 अंक लिये और जाफी जप सिंह ने 2 एवं गुरिन्द्र सिंह ने एक  जफा लगाया।

दूसरा मैच

इंग्लैड ने सीआरा लिओन को 48-30 से हराया

पुल ए के महत्वपूर्ण मैच में इंग्लैड ने सीआरा लिओन को 48-30 से हराकर लगातार तीसरी जीत से सेमीफाईनल के लिए दावा मजबूत किया। इंग्लैड की टीम द्वारा रेडर गुरदेव गोपी ने 9, गुरदित ने आठ एवं नरविन्द्र ने 7 अंक लिये और जाफी संदीप सिंह नंगल अम्बियां ने 6 एवं अमन उप्पल ने तीन जफे लगाये सिआरा लिओन द्वारा रेडर सेमुअल का जादू दर्शकों के सिर चढ बोला जिसने 11 अंक लिये। जबकि विलियम ने 6 अंक लिये और जाफी केैमवैल ने एक जफा लगाया।

तीसरा मैच

भारत ने श्रीलंका को 49-35 से हराया

पिछली बार की विश्व कप चैम्पियन भारत की टीम ने 6वें विश्व कप में अपनी विजेता मुहिम जारी रखते हुये पुल ए के मैच में श्रीलंका को 49-35 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई । भारत की टीम इंग्लैड के साथ अपने पुल ए में शिखर स्थान पर बनी हुई है। भारत की टीम ने इस मैच को अनुभव के तौर पर लेते हुये अपने जाफी गुरप्रीत सिंह गोपी मानकी को रेडर और कप्तान एवं जाफी खुशदीप सिंह खुशी को रेडर के तौर पर खिलाया। भारत की रेड लाईन में से मक्खी ने 10, संदीप सिंह ने 8 एवं सुल्तान ने पांच अंक लिये जबकि जाफ लाईन में से सुल्तान नेे दो, रणजौध एवं सुखजिन्द्र सिंह ने 1-1 जफा लगाया। श्रीलंका की टीम द्वारा रेडर प्रसन्ना ने 7 एवं सुसांथा ने 6 अंक लिये।

चौथा मैच

महिला वर्ग -कीनिया ने मैकिस्को को 45-11 से हराया

रोड़े गांव में आज चौथा मैच महिला वर्ग में पुल ए की टीमों कीनिया एवं मैकिस्को के बीच खेला गया। कीनिया ने विश्व कप में पहली जीत दर्ज करते हुये मैकिस्को  को 45-11 से हराया। कीनिया की टीम द्वारा नदूंगिन ने 10 एवं लिलीयन एवं मैअसी ने 5-5 अंक लिये जबकि मैकिस्कों की टीम द्वारा रेडर एलैगजैंडरा ने 3 एवं तानिया ने 2 अंक लिये ओैर जाफी क्रिस्टीना ने पांच जफे लगाये।

पांचवा मैच

अमरीका ने आस्टै्रलिया को 48-37 से हराया

दिन के अंतिम एवं पांचवा मैच पुल बी की टीमों अमरीका एवं  आस्टै्रलिया के बीच खेला गया। अमरीका ने आस्टे्रलया को  48-37 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाते हुये सेमीफाईनल में राह आसान कर लिया। अमरीका की टीम द्वारा रेडर दुल्ला ने 9 एवं बलजीत सिंह ने 7 अंक लिये जबकि जाफी गुरप्रीत सिंह एवं गुरमन ने 4-4 जफे लगाये। आस्टै्रलिया द्वारा राजकुमार ने 16 एवं अमरजीत ने 12 अंक लिये जबकि जाफी बूटा ने चार एवं सुखदीप सिंह ने तीन जफे लगाये।

 

Tags: Janmeja Singh Sekhon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD