Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

पूर्व सैनिक के परिवार से मिलने गए मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Nov 2016

Last updated on: Nov 02, 2016, 00:00 IST

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बुधवार को सेवानिवृत्त सैनिक के परिवार से मिलने के दौरान हिरासत में ले लिया गया। सेवानिवृत्त सैनिक ने आत्महत्या कर ली थी। सिसोदिया ने ट्वीट किया, "एक पूर्व सैनिक ने केंद्र सरकार की कार्रवाई की वजह से आत्महत्या कर ली और मुझे उसके परिवार से बात करने पर हिरासत में ले लिया गया। यह तो अति है।"राम किशन ग्रेवाल ने मंगलवार शाम यहां आत्महत्या कर ली। वे एक रैंक एक पेंशन के लिए आंदोलन करने वाले पूर्व सैनिकों में शामिल थे। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। सिसोदिया वहीं गए थे।

सिसोदिया ने कहा, "प्रधानमंत्री जवानों की बहादुरी का श्रेय लेने में व्यस्त हैं और आज एक पूर्व सैनिक ने आत्महत्या कर ली। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? "मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया को हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना लगाया।केजरीवाल ने कहा, "मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया गया? वह मृतक राम किशन जी के परिवार से मिलने गए थे। वह एक चुने हुए उप मुख्यमंत्री हैं। आपके साथ क्या समस्या है मोदी जी? इतना असुरक्षित?"केजरीवाल ने कहा, "क्या एक उप मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाएगा जब वह अपने राज्य के एक मृतक के परिवार से शोक संवेदना जताने गया हो? यह गुंडागर्दी की सीमा है, मोदी जी?"

 

Tags: Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD