Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

जनजातियों की जमीन छीनने का अधिकार किसी को नहीं :नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Oct 2016

Last updated on: Oct 25, 2016, 00:00 IST

देश के जंगलों के संरक्षण में जनजाति समुदाय की भूमिका की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि 'जनजातियों की जमीन छीनने का अधिकार किसी को नहीं है।' प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय राजधानी में पहले नेशनल ट्राइबल कार्निवल के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। यह कार्निवल प्रगति मैदान में 26-28 अक्टूबर तक चलेगा।मोदी ने कहा, "जनजाति समुदाय के लोगों को उनका अधिकार दिलाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उनकी जमीनें छीनने का अधिकार किसी को नहीं है।"भारत में लगभग 300 मुख्य जनजाति समूह हैं, जिनकी वेशभूषा, रीति-रिवाज, परंपरा, आस्था व भाषा एक दूसरे से अलग है।साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, देश में जनजाति समुदाय के लोगों की संख्या 10.43 करोड़ है, जो कुल आबादी का 8.6 फीसदी है।खबरें आई हैं कि जनजाति समुदाय के लोगों को जंगली इलाकों से बफर जोन में जाने पर मजबूर किया जा रहा है। यह अधिकांशत: मध्य प्रदेश में हो रहा है, जहां जनजाति समुदाय की आबादी सर्वाधिक है।

मोदी ने 1,600 जनजाति कलाकारों तथा देश भर के लगभग 800 जनजाति प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि वह खुद जनजाति बहुल इलाके में काम कर चुके हैं।प्रधानमंत्री ने कहा, "देश भर के जनजाति समुदाय के लोगों का स्वागत कर राजधानी बेहद आनंदित है, वह भी त्योहारी मौसम के दौरान।"उन्होंने कहा कि वंनबंधु कल्याण योजना के माध्यम से उनकी सरकार जनजाति समुदाय के लोगों तक पहुंच बना रही है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।उन्होंने कहा, "हमारे जनजाति समुदायों ने बेहद कठिनाइयां झेली हैं, लेकिन उन्हें इन कठिनाइयों से उबरने की क्षमता का आशीर्वाद मिला हुआ है।"देश को जनजाति समुदाय द्वारा दिए गए समृद्ध योगदान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "यदि कोई है, जिसने जंगलों को बचाया है, तो वे हमारे जनजाति समुदाय हैं। जंगलों को बचाना जनजाति संस्कृति का हिस्सा है।"इस कार्निवाल में हिस्सा लेने के लिए जनजाति समुदाय के लोगों को लाने के लिए विशेष रेलगाड़ियां बुक की गई थीं। कार्निवल के दौरान संगीत, नृत्य, प्रदर्शनी, कला का प्रदर्शन, फैशन शो, पैनल चर्चा तथा पुस्तक मेला जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD