Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

ओकरेज इंटरनेशनल में जुनियर माडल युनाईटेड कांफ्रेंस का आयोजन, ट्राईसिटी के स्कूली छात्रों ने दिखाए कला के जौहर

आज के पदार्थवादी माहौल में छात्रों को मानवीय कद्रों कीमतों से जोडऩा शैक्षिक संस्थाओं की जिम्मेदारी: प्रिंसीपल रमनजीत घुम्मण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 23 Oct 2016

Last updated on: Oct 23, 2016, 00:00 IST

ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय जुनियर माडल यू एन ओ यानि युनाईटेड नेशंस आर्गेनाईजेशन कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। ट्राईसिटी में अब तक की पहली तरह के इस मुकाबले में छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों के मध्य यू एन ओ की विभिन्न ब्रांचों के अनुसार दुनिया भर के अहम मुद्दों पर भाषण मुकाबलेए बहस व लेख मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में यू एन ओ की ह्यूमन राईटस काउंसिल, जरनल एसेंबली, युनिसको, डब्ल्यू एच ओ व इकोनामिक व सोशल काउंसिल ब्रांचों के विश्व भर के मुद्दों पर बहस की गई। जिसमें चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, अजीत कर्मन सिंह स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सापिंस स्क्ूल, स्मार्ट वंडर स्कूल, सेंट जोंस व सेंट जोसेफ स्कूल के छात्रों ने भाग लिया।इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न देशें के डेलिगेटस बनकर अपने देशों की मुश्किलें व भूगोलिक जानकारी शेयर की। राष्ट्रीय स्तर की अंतर देसी मुश्किलों बारे भी सभी देशों के डेलिगेटस ने अपने विचार व्यक्त किए। भारत व पाकिस्तान के डेलिगेट ने भी कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग मानते हुए कश्मीर की समस्या को खत्म कर दिया। 

इसके साथ ही विश्व स्तर पर गंभीर हो चुकी समस्याओं, महिलाओं की समगलिंग, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, बाल मजदूरी, बिगड रही विश्व भाईचारकता, स्वास्थय संबंधी समस्याओं जैसे विषयों बारे भी विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही छात्रों के मध्य डांस मुकाबले भी करवाए गए जिनमें छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सख्त टक्कर दी। अंशुमन सेठी, प्रनव जोशी व सिद्धांत गोयल यू एन ओ कमेटी के एग्जीक्यूटिव बने। जबकि गुरनूर बराड़ व आलिश सिंह को महा सचिव व डायरेक्टर जरनल बनाया।स्कूल के प्रिंसीपल रूपइंद्र घुम्मण ने छात्रों को इस तरह के मुकाबलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह के मुकाबले उनकी जानकारी में वृद्धि करने के साथ साथ उनके भीतर मुकाबले की भावना भी पैदा करते हैं। हालांकि इस अवसर पर छात्रों द्वारा दी गई जानकारी उनकी आयु से कहीं अधिक तजुर्बे को दर्शा रही थी हालांकि कुछ जानकारी उपस्थित अतिथियों के लिए भी नई थी।

 

 

Tags: Oakridge International School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD