Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

हमारी प्राथमिकता जीवंत मध्यस्थता तंत्र विकसित करना : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Oct 2016

Last updated on: Oct 23, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि संस्थागत मध्यस्थता सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है, जिससे कारोबार करने में आसानी होगी। मोदी ने देश में मध्यस्थता एवं प्रवर्तन को मजबूत करने की एक राष्ट्रीय पहल पर तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "संस्थागत मध्यस्थता के लिए जीवंत तंत्र का निर्माण करना हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। मध्यस्थता और सुलह अधिनियम में हाल ही में प्रमुख संशोधन किए गए हैं, जिससे मध्यस्थता प्रक्रिया आसान, समयबद्ध और झंझट मुक्त होगी।"

उन्होंने कहा, "इन संशोधनों से हमारी मध्यस्थता प्रक्रिया विश्व की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के साथ सामंजस्य से बनी है। इससे हमें मध्यस्थता अधिकार क्षेत्र में उभरने का अवसर मिला है।"मोदी ने कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर मध्यस्थता केंद्र के रूप में बढ़ावा दिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा, "देश में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त न्यायाधीश, इंजीनियर और वैज्ञानिक हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। विशेषीकृत मध्यस्थता बार संघ विकसित करने की भी जरूरत है। हमें मध्यस्थता संस्थानों को पेशेवर रूप से चलाने की भी जरूरत है, जो देश में कारोबार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों पर उचित लागत पर सेवा मुहैया कराएंगे।"

मोदी ने उन चुनौतियों को गिनाया, जिनमें अच्छी गुणवत्ता की उपलब्धता, वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त मध्यस्थ, पेशेवर आचरण का अनुपालन, तटस्थता सुनिश्चित कराना और समय पर प्रक्रियाओं को पूरा कराना और लागत प्रभावशीलता शामिल हैं।उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण मध्यस्थता तंत्र की उपलब्धता कारोबार आसान बनाने का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा, "हांगकांग और सिंगापुर पसंदीदा मध्यस्थता स्थलों के तौर पर उभरे हैं। ये लोकप्रिय कारोबार केंद्र के रूप में कारोबार करने में आसान स्थलों के तौर पर भी शीर्ष पर हैं।"मोदी ने कहा, "इससे निवेशकों और कारोबार को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे देश की अदालतों पर बोझ भी घटेगा।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD