Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

अनिल कुंबले ने हार्दिक पांड्या पर भरोसा जताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Oct 2016

Last updated on: Oct 19, 2016, 00:00 IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पदार्पण एकदिवसीय मैच में शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले हार्दिक पांड्या पर टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले को काफी भरोसा है। कुंबले का मानना है कि पांड्या टीम में जरूरी संतुलन लाएंगे। धर्मशाला में पांड्या ने किवी टीम के खिलाफ 31 रन देकर तीन विकेट लेते हुए मेहमानों को 190 रनों पर समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत ने यह मैच जीत पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली है। कुंबले ने कहा कि अपने पदार्पण मैच में इस तरह का प्रदर्शन उन्हें दूसरे मैच में अच्छा करने के लिए आत्मविश्वास प्रदान करेगा। कुंबले ने कहा, "वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमें जरूरी संतुलन प्रदान कर सकते हैं क्योंकि वह अच्छी गेंदबाजी भी करते हैं। वह सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, अच्छी गति से गेंदबाजी कर सकते हैं। पहले मैच में उनका नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करना टीम के लिए अच्छा रहा। यही धौनी उनसे चाहते हैं। उनका पहले मैच में मैन ऑफ द मैच चुना जाना खुशी की बात है।"

कोच ने कहा, "इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस तरह के हरफनमौला खिलाड़ी जो बल्ले से रन बना सकें और अच्छी गति से गेंदबाजी भी कर सकें, टीम के लिए उपयोगी होते हैं। उन पर हम करीब से ध्यान रखेंगे और देखेंगे की वह किस तरह से आगे बढ़ते हैं। उनके पास क्षमता है।"कुंबले ने इस बात पर जोर दिया की वह पांड्या पर किसी तरह का दवाब नहीं डालना चाहते।कुंबले ने कहा, "जिस खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की हो हम उस पर विशेष तरह की रणनीति सौंप कर दवाब नहीं बनाना चाहते। वह उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें स्वतंत्रता पसंद है और यही हमने हार्दिक को दी है।"कोच ने कहा, "हमने उनसे कहा है कि आप निडर हो कर गेंदबाजी करें और मार खाने से नहीं डरें। हमने उनसे एक जगह पर गेंदबाजी करने को नहीं कहा है। बल्लेबाजी में उनको खुली छूट है। 

मैच में कैसी भी परिस्थति हो, वह खुल कर बल्लेबाजी कर सकते हैं।"कुंबले ने हालांकि फिरोजशाह कोटला मैदान पर गुरुवार को होने वाले दूसरे मैच में अंतिम एकादश के बारे में बताने से मना कर दिया। उन्होंने कोटला के बारे में कहा कि यहां की पिच बल्लेबाजों के मुफीद है। उन्होंने कहा, "यह एकदिवसीय क्रिकेट के लिए अच्छी विकेट है। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच है। जहां तक टीम संयोजन की बात है, हमारे पास अभी भी समय है। हम कल (गुरुवार को) इस बारे में आपको बता देंगे।"कुंबले पहले मैच में सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी निभाने वाले अजिंक्य रहाणे के प्रदर्शन से काफी खुश दिखे। भारतीय कोच ने कहा, "इस समय रहाणे शीर्ष क्रम में बिल्कुल फिट बैठते हैं। इस समय हम इसी के साथ चलना चाहते हैं। जब शिखर और लोकेश राहुल फिट हो जाएंगे तब वह हमारे लिए एक विकल्प होंगे।"

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला से पहले हमारे पास काफी समय है। इस एकदिवसीय श्रृंखला में रहाणे सलामी बल्लेबाजी करेंगे। चैम्पियंस ट्रॉफी को देखते हुए हम उस समय सलामी जोड़ी के बारे में सोचेंगे।"पूर्व लेग स्पिनर ने बल्लेबाजी क्रम में लचीलापन रहने की बात कही है। हालांकि उन्होंने नंबर चार के लिए मनीष पांडे को हाल ही में उपयुक्त बल्लेबाज माना है। कुंबले ने कहा, "हमारे पास इस क्रम के लिए कुछ विकल्प हैं। मनीष (पांडे) ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस क्रम पर पहले भी अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने धर्मशाला में भी अच्छी शुरुआत की थी।"उन्होंने कहा, "वह भारतीय टीम में अच्छे खासे घरेलू क्रिकेट के अनुभव के साथ आए हैं। वह हार्दिक पांड्या की तरह नए नहीं हैं। वह उस तरह के बल्लेबाज हैं, जिस तरह का हमें नंबर चार पर चाहिए।"कुंबले ने हालांकि बल्लेबाजों का स्थान तय करने की बात को नकार दिया। उन्होंने कहा, "एकदिवसीय में मैं नहीं मानता कि क्रम तय करने चाहिए। यह पूरी तरह परिस्थिति पर निर्भर करता है। आप नंबर चार पर किसी और को भी देख सकते हैं।"

 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD