पंजाब की मौजूदा अकाली-भाजपा सरकार के अकाओं की हिदायतों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुविधा सैंटर के कर्मचारियों पर किए क्रूरता भरे हमले में गंभीर रूप से घायल हुए कर्मचारियों को बड़ी मुश्किल के बावजूद आम आदमी पार्टी (आप) की महिला विंग की प्रधान और तलवंडी साबो से ऐलानी उम्मीदवार प्रो. बलजिन्दर कौर ने उनको मिलकर उनकी दुख तकलीफों को सुना और भरोसा दिलाया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही उक्त कर्मचारियों की बादलों के हुक्मों के साथ दर्ज किए झूठे पर्चे रद्द किए जाएंगे और उनका बनता हक और मान सम्मान दिया जाएगा। लम्बी के सिविल अस्पताल में जेरे इलाज सुविधा सैंटर के कर्चारियों ने प्रो. बलजिन्दर कौर को अपना दुख बताते हुए कहा कि डाक्टरों की तरफ से उनका सही तरीके से इलाज नहीं किया जा रहा है। उनको सिर्फ टेबलेट (गोलियां) ही दी जा रही है, हमारे शरीर पर पुलिस प्रशासन की ओर से गहरे जख्मों पर कोई ट्युब (मरहम) आदि नहीं लगाई जा रही है। जिस कारण यहां जितने भी सुविधा सैंटर के कर्मचारी अपना इलाज करवा रहे हैं वह बहुत ही परेशानी और नरक जैसी जिंदगी महसूस कर रहे हैं।
इस दौरान एक कर्मचारी ने बताया कि उनको उनके यूनियन के किसी भी कर्मचारी के साथ नहीं मिलने दिया जा रहा है। प्रशासन ने हम सभी पर पूरी गहनता से नजर रखी हुई है। उन्होंने बड़े ही दुखी और भरे मन से कहा कि सिविल अस्पताल के डाक्टर हमारे इलाज में सिर्फ खाना पूर्ति ही कर रहे हैं। जिस कारण हमारी तकलीफें दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है।इन सब बातों को सुनने के बाद प्रो. बलजिन्दर कौर ने कहा कि बादल सरकार के इशारों पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुविधा सैंटर के सैंकड़ों कर्मचारियों पर किए गए हैवानीयत भरे अत्याचार का आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर गिन-गिन कर हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पातल में जो डाक्टर बादलों की जी हजूरी करते हुए उक्त कर्मचारियों के साथ धक्का कर रहे हैं उन का भी हिसाब लिया जाएगा।अंत में प्रो. बलजिन्दर कौर ने पीडि़त कर्मचारियों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि उनकी तरफ से और आम आदमी पार्टी की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। प्रो. बलजिन्दर कौर ने बादलों की जी हजूरी करने वाले प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि इन कर्मचारियों को इन्साफ न मिला तो आने वाले दिनों में सुविधा सैंटर के कर्मचारियों के साथ एकजुट हो पूरे पंजाब भर में संघर्ष करना पड़ा तो वह उस से भी गुरेज नहीं करेंगे।