Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

वनडे सीरीज के लिए सीनियरों को आराम देना सही : महेंद्र सिंह धौनी

महेंद्र सिंह धौनी
महेंद्र सिंह धौनी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 15 Oct 2016

Last updated on: Oct 15, 2016, 00:00 IST

सीमित ओवरों की भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार को राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए वरिष्ठ भारतीय खिलाड़ियों को आराम देने के फैसले की सराहना की है। कीवी टीम के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा। धौनी ने कहा कि टीम में वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम देकर अन्य खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला अच्छा है, क्योंकि इससे टीम की ताकत और भी मजबूत होगी। कीवी टीम के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत से पहले धौनी ने शनिवार को कहा, "एक समय पर आपको भावी कार्यक्रमों को भी देखना पड़ता है। हम इस सत्र में 13 टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। 

इसके बाद आईपीएल और चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे। इसलिए, मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं का फैसला अच्छा है।"धौनी ने कहा कि टीम में किए गए बदलावों से अन्य खिलाड़ियों की क्षमता को भी परखने का मौका मिलेगा और इसके साथ ही भारतीय टीम की स्थिति को और भी मजबूती मिलेगी। भारतीय टीम इस सत्र में आठ एकदिवसीय मुकाबले खेलेगी और इस कारण इन मुकाबलों में सभी योजनाओं की परख होगी। धौनी ने कहा कि दर्शकों की उम्मीदों के कारण वह भारत की 11 सदस्यीय टीम में अधिक बदलाव नहीं कर सकते। टीम का लक्ष्य जीतना ही है और प्रशंसक तथा मीडिया भी यही चाहते हैं। अगर इसमें विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को आराम दिया जाता, तो कई सवाल खड़े होते।रांची के रहने वाले दिग्गज बल्लेबाज धौनी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्होंने मैदान पर कोहली के सुझावों पर अधिक ध्यान देना शुरू कर दिया है। 

 

Tags: Mahendra Singh Dhoni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD