Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

कश्मीर में आतंकी हमला, एसएसबी जवान शहीद, 6 घायल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 14 Oct 2016

Last updated on: Oct 14, 2016, 00:00 IST

श्रीनगर के बाहरी हिस्से में शुक्रवार शाम संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा अर्धसैनिक बलों के एक शिविर पर किए गए हमले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक जवान शहीद हो गया छह अन्य सुरक्षकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक दल पर गोलीबारी की, जो श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जकुरा के पास कानून व्यवस्था के दिन की ड्यूटी के बाद तीन वाहन में सवार एसएसबी जवान वापस लौट रहा था। हमले के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने कहा कि हमले में एसएसबी का एक जवान शहीद हो गया और पांच अन्य जवान सहित छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। 

यह हमला जकुरा औद्योगिक क्षेत्र के अत्यधिक संवेदनशील इलाके के बाहर हुआ। यहां कश्मीर के छोटे एवं मध्यम व्यवसायों के कारखाने, कई कार्यालय और घर हैं। यह व्यापारिक केंद्र शहर के लाल चौक से 12 किलोमीटर दूर उत्तर में है। औद्योगिक एस्टेट जकुरा में एसएसबी का शिविर है।एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "इलाके में गोलीबारी बंद कर दी गई है और इसकी घेराबंदी कर दी गई है।" अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।यह हफ्ते भर से कम समय में कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों पर दूसरा हमला है।सुरक्षा बलों पर आतंकी हिंसा और आतंकियों के हमले के मामले जम्मू एवं कश्मीर में 8 जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद बढ़े हैं। 

वानी के मारे जाने के बाद पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी बच्चों, किशोरों और युवकों को भड़काकर उनसे सुरक्षा बलों पर पथराव करवाते रहे हैं। आत्मरक्षात्मक कार्रवाई में अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में घायल हो चुके हैं।इस हफ्ते की शुरुआत में, श्रीनगर एवं जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पंपोर इलाके में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को तीन दिन चली गोलीबारी में मार गिराया था।

 

Tags: CRIME NEWS JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD