Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

भारत की विकास दर 8 फीसदी तक संभव : निर्मला सीतारमण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Oct 2016

Last updated on: Oct 06, 2016, 00:00 IST

वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि भारत 8 फीसदी की विकास दर हासिल कर सकता है और केंद्र और राज्य के सम्मिलत प्रयासों से यह लंबे समय तक बनी रह सकती है। सीतारमण ने यहां विश्व आर्थिक मंच द्वारा आयोजित भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन में कहा, "मैं समझती हूं कि इसे (8 फीसदी) प्राप्त करना संभव है। राज्यों के साथ हम मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। जिन मुद्दों पर सरकार काम कर रही है उसे राज्यों का भी अच्छा समर्थन मिला है।"उन्होंने कहा कि सरकार के साथ निजी भागीदारी इस प्रक्रिया को तेज कर सकती है।इस बैठक में जीई हांगकांग एसएआर के उपाध्यक्ष जोन राइस ने कहा, "भारत को समावेशी टिकाऊ विकास की जरूरत है। इसके लिए हर महीने एक लाख नौकरियों का सृजन करना होगा और उन नौकरियों को बनाए रखना होगा। 

इसलिए डिजिटल प्रभावकारिता के साथ ही कौशल निर्माण पर ध्यान देने की जरूरत है।"वृद्धि दर हासिल करने के लिए उन्होंने बताया कि भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करते हुए वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देना होगा। वेदांता रिसोर्सेज के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने कहा, "दुनिया में भारत के बारे में ऐसी चर्चा है कि ऐसा विकास पिछले दो दशकों में नहीं देखा गया है और डिजिटल युग के साथ ही संसाधनों की उपलब्धता भारत को सतत विकास की दिशा में ले जा सकता है।"पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शंकर शर्मा ने कहा कि भारत के पास प्रौद्योगिकी में काफी अवसर है जिससे ज्यादा से ज्यादा नौकरियों के सृजन में मदद मिलेगी। हावर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ऑफ इकोनॉमिक गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत बेहद मजबूत स्थिति में है और दुनिया में एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है। गोपीनाथ ने कहा, "लेकिन प्रश्न यह है कि भारत इस विकास दर को आनेवाले दशकों में कैसे बरकरार रखता है। सबसे चुनौती व्यापार में आसानी मुहैया कराने के साथ ही विकास दर को बरकरार रखना है।"

 

Tags: Nirmala Sitharaman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD