Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें संगरूर निवासियों को चूल्हे की आग पसंद, लच्छेदार भाषण नहीं”: मीत हेयर चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी टंडन को सौंपा डिमांड चार्टर लुधियाना से “लापता” सांसद रहे हैं बिट्‌टू, जन समस्याओं को किया अनदेखा : अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग पंजाब में आप दिल्ली नेतृत्व की अनुपस्थिति से पता चलता है कि पार्टी में सब ठीक नहीं है : प्रताप सिंह बाजवा हरपाल चीमा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, कहा - प्रताप बाजवा बीजेपी के एजेंट पीसीसी अध्यक्ष ने लुधियाना में लोकसभा चुनाव प्रचार की बनाई रणनीति मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : सुखविंदर सिंह सूक्खू अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की

 

बिहार कैडर के आईएएस अधिकारियों से मिले केंद्रीय मंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Oct 2016

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, राधामोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, जेपी नड्डा ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में सहायक सचिव पद पर कार्य कर रहे बिहार कैडर के आईएएस अधिकारियों और बिहार मूल के अधिकारियों साथ बैठक की। यह बैठक सरकार द्वारा क्षेत्र के राजनीतिक नेतृत्व की और वहां के युवा अधिकारियों के साथ राज्य विशेष की विकास आवश्यकताओं, लोगों की आकांक्षाओं तथा जमीनी वास्तविकता के बारे में जानकारी देने की योजना का हिस्सा है, ताकि निर्णय लेने और जमीनी स्तर पर सरकारी मशीनरी के काम में जन आकांक्षाओं को शामिल किया जा सके।अधिकारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य, सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि युवा अधिकारियों को लोगों की आवश्यकताओं के प्रति जवाबदेह होने चाहिए। जमीनी स्तर पर निर्णय लेने की गति तेज होनी चाहिए क्योंकि लोग दैनिक समस्याओं पर प्रशासन से त्वरित उत्तर चाहते हैं। उन्होंने कहा कि निर्णय लेते समय गरीब के कल्याण की भावना रहनी चाहिए।

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करने के लिए लोगों का संकल्प बढ़ा है। इसका उदारण कम समय में बड़ी संख्या में जनधन खाता खुलना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों के कल्याण विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के कल्याण की अनेक योजनाएं शुरू की है। युवा अधिकारी इन योजनाओं और कार्यक्रमों को तेजी से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।कानून और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है। लोगों की अपेक्षाओं में वृद्धी हुई है। युवा अधिकारी कठिन परिश्रम से जन आकांक्षाओं को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और जमीन के रिकार्ड रखने जैसी सेवाओं में डिजीटल साधनों का उपयोग करने का आग्रह किया।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जीपी नड्डा ने कहा कि सभी नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने में हितधारकों को शामिल करने की बात ध्यान में रखी जान चाहिए।मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि युवा अधिकारियों को उन क्षेत्रों पर ध्यान देना चाहिए जो विकास में अभी भी पीछे हैं।

 

Tags: Ram Vilas Paswan , Radha Mohan Singh , Ravi Shankar Prasad , Upendra Kushwaha , Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD