Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

 

कश्मीरियों के समर्थन के लिए पाकिस्तान प्रतिबद्ध : नवाज शरीफ

नवाज शरीफ
नवाज शरीफ
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 05 Oct 2016

Last updated on: Oct 05, 2016, 00:00 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान 'कश्मीरियों के वैध संघर्ष' के दृढ़तापूर्वक समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है। रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, नवाज शरीफ ने कहा कि कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे में है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए।शरीफ ने कहा कि कश्मीर लगातार एक ज्वालामुखी की तरह जल रहा है और हुर्रियत का एक काफिला अपना उद्देश्य प्राप्त करने के लिए अग्रसर है।उन्होंने कहा, "भारतीय सुरक्षाबल कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार के संघर्ष को नहीं दबा सकते।"वहीं, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने कश्मीर मुद्दे पर बुधवार को होने वाले संयुक्त सत्र के बहिष्कार की घोषणा की थी। पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा था कि उनकी पार्टी इस संसद का और समर्थन नहीं कर सकती।इमरान खान ने कहा, "हम कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार का पूरा समर्थन करते हैं।" उन्होंने कहा कि संसद के संयुक्त सत्र में चर्चा के लिए कुछ बचा नहीं है। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं और तहरीक-ए-इंसाफ इस संसद का और समर्थन नहीं कर सकती।

 

Tags: Nawaz Sharif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD