Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

स्ट्राइक रेट गेंदबाजों के लिए है, बल्लेबाजों के लिए नहीं : अनिल कुंबले

अनिल कुंबले
अनिल कुंबले
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 28 Sep 2016

Last updated on: Sep 28, 2016, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने बुधवार को कहा कि बल्लेबाजों को स्ट्राइक रेट को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह गेंदबाजों के लिए मायने रखता है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच खेलने यहां पहुंच चुकी है। इर्डन गरडस स्टेडियम में मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "मैं जानता हूं टी-20 के उदय के बाद स्ट्राइक रेट को लेकर काफी बातें होती हैं। जहां तक मेरा ख्याल है, जब मैं खेला करता था तब स्ट्राइक रेट अधिकतर गेंदबाजों के बारे में होते थे। भारतीय टीम में आपको अलग तरह का होना जरूरी है। आपको अलग तरह की काबिलियित वाले खिलाड़ी चाहिए।"

कुंबले ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट की विशेषता हर सत्र में आने वाली अलग तरह की चुनौतियों में छिपी है। कुंबले ने कहा, "आपको अलग तरह की योग्यता वाले अलग खिलाड़ी चाहिएं। टेस्ट मैचों में चुनौतियां होती हैं क्योंकि हर सत्र अलग होता है। यह टेस्ट क्रिकेट की खासियत है। स्ट्राइक रेट सिर्फ गेंदबाजों के लिए मायने रखता है न कि बल्लेबाजों के लिए। मैं इसे इसी तरह देखता हूं।"वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के स्ट्राइक रेट को लेकर काफी चर्चा हुई थी। टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने पुजारा से स्ट्राइक रेट बेहतर करने की बात कही थी। 

 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD