Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अकाली गुंडागर्दी का शिकार हुई एक ‘नन्ही छांव’, अब कहां है हरसिमरत कौर बादल: प्रो. बलजिंदर कौर

बाघापुराना में अकाली पिता-पुत्र की मारपीट का शिकार गर्भवती नर्स के घर पहुंची ‘आप’ महिला विंग की टीम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Sep 2016

Last updated on: Sep 23, 2016, 00:00 IST

बाघापुराना के एक प्राईवेट नर्सिंग क्लीनिक में आलमवाला गांव के अकाली ‘सरपंच’ परमजीत सिंह और उसके पुत्र गुरजीत सिंह द्वारा गर्भवती नर्स रमनजीत कौर के साथ की गई बदसलूकी और मार-पिटाई पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये आम आदमी पार्टी (आप) के महिला विंग की प्रधान प्रो. बलजिंदर कौर ने कहा कि सत्ता के नशे में डूबी बादल सरकार ने जगह-जगह गुंडे पाल रखे हैं। बाघापुराना की यह घटना समूचे महिला वर्ग की तौहीन है और बर्दास्त से बाहर है।शुक्रवार को प्रो. बलजिंदर कौर के नेतृत्व में ‘आप’ टीम बाघापुराना के गांव कोटला मेहर सिंह वाला में पीडि़त नर्स रमनजीत कौर के घर पहुंची और रमनदीप कौर का हाल-चाल जाना। उनके साथ पार्टी की प्रवक्ता यामिणी गौमर, महिला नेता सुनीता ढंड, ऊषा राणी और अमनदीप कौर अरोड़ा भी मौजूद थी। इनके अलावा लीगल सैल से संबंधित रमेश ग्रोवर, बलजिंदर सिंह खालसा, अमन ग्रोवर, अमित पुरी, कमल मोगा और गुरप्रीत मनचंदा भी साथ थे।

उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को आड़े हाथ लेते हुये प्रो. बलजिंदर कौर ने कहा कि राज्य में ‘नन्ही छांव’ के नाम पर महिलाओं की रक्षा करने का ढौंग करने वाली हरसिमरत कौर बादल अब कहां है? जब बादल सरकार की शह पर अकाली दल के गुंडे ड्यूटी पर तैनात एक पढ़ी-लिखी लडक़ी के साथ मारपीट करते हुये धक्के, गाली-गलौज और धमिकयां दे रहे हैं। प्रो. बलजिंदर कौर कहा कि ‘अकाली गुंडों’ ने इस बात की भी शर्म नहीं की कि नर्स गर्भवती है। प्रो. बलजिंदर कौर ने पूछा कि हरसिमरत कौर बादल से इस घटना पर अभी तक चुपी क्यों नहीं तोड़ी?प्रो. बलजिंदर कौर और यामिणी गौमर ने कहा कि खुद को ‘सरपंच’ कहने वाला परमजीत सिंह खुद सरपंच नहीं बल्कि उसकी पत्नी गांव आलमवाला की सरपंच है। प्रो. बलजिंदर कौर के अनुसार पीडि़त रमनदीप कौर ने बताया कि अकाली नेता व उसका पुत्र लेडीज नर्सिंग रूम में आकर तुरंत बिल बनाने के लिये बोलने लगा जब उसने कहा कि यह लेडीज रूम (महिला कक्ष) है तो आपे से बाहर हो गया और दोनों पिता-पुत्र गुंडागर्दी पर उतर आये। रमनदीप कौर ने बताया कि अकाली पिता-पुत्र की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।प्रो. बलजिंदर कौर ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करते हुये कहा कि पुलिस पूरी तरह अकाली तंत्र के दबाव में काम कर रही है। ‘आप’ महिला नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अकाली दल ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की तो पंजाब भर की महिलाएं बादल सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी। 

 

Tags: Prof Baljinder Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD