Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

उत्तर प्रदेश की बदहाली के लिए सपा-बसपा जिम्मेदार : अमित शाह

अमित शाह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 21 Sep 2016

Last updated on: Sep 21, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव व राज्यसभा सांसद अमर सिंह को नारद मुनि करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की दुर्दशा के लिए सपा-बसपा-कांग्रेस ही पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। शाह ने यहां आयोजित परिवर्तन महारैली में कहा, "खनन में भ्रष्टाचार नहीं होता तो यूपी के हर घर में कलर टीवी होती। महाभारत से भी बड़ी लड़ाई यादव परिवार में दिख रही है। चाचा-भतीजे को निकाल देता है, तो अमर सिंह नारद की भूमिका में नजर आते हैं।"उन्होंने कहा, "गायत्री प्रजापति को मंत्रिमंडल से निकाल दिया गया था, उन पर अखिलेश ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। अब फिर से वापस ले लिया। क्या वे भ्रष्टाचारी नहीं हैं। बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ दुष्कर्म होता है, क्या अखिलेश में कानून-व्यवस्था की समझ नहीं है।"मायावती पर घोटाले का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि बहन जी ने ताज कॉरिडोर घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, एनएचआरएम सहित कई घोटाले किए। ये करीब 40 हजार करोड़ रुपये का है।

उन्होंने कहा, "यदि वह अपने बंगले बेच देतीं तो हर गरीब के घर में एयरकंडीशन होता। मायावती दलितों का शोषण करती हैं। मायावती कहती हैं कि हम आएंगे तो कानून-व्यवस्था ठीक हो जाएगी।"किसानों की वर्तमान दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए शाह ने कहा, "65 साल कांग्रेस का शासन रहा। किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। राहुल गांधी किसान यात्रा कर रहे हैं।"भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "कांग्रेस राज में यदि किसानों का भला होता तो आज उनकी यह हालत नहीं होती। राहुल के पुरखों ने ही यह किया है। कांग्रेस की सरकार सपा-बसपा की बैसाखियों पर चली है। वह उत्तर प्रदेश में वोट कटवा पार्टी है। 12 हजार करोड़ रुपये के घोटाले में ये सभी शामिल हैं।"बसपा छोड़कर भाजपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "मायावती पैसे की हवस में अंधी हो गई हैं। बसपा में जिसकी जितनी थैली भारी उसकी उतनी भागीदारी वाली बात है। वह धन्ना सेठों की पार्टी होने लगी है। बाबा साहब ने हमें संविधान इसलिए दिया है, ताकि हमसब मिलकर चुनाव लड़ सकें।"मौर्य ने कहा, "अब बसपा से उसके कार्यकर्ता ऊब चुके हैं। प्रदेश में बसपा ने बहुत लूट की थी, जिस कारण वहां आम कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा था। हमलोगों ने परेशान होकर पार्टी छोड़ दी।"उल्लेखनीय है कि बसपा के दो विधायक धर्मपाल सैनी और रमेश कुशवाहा बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD